फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: आतंकियों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तानी मेजर की मौत, कैप्टन अभिनंदन को पकड़ने का किया था दावा

Wed, 25 Jun 2025 09:57 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तानी सेना के मेजर सैयद अब्बास आतंकियों के साथ मुठभेड़ में मारे गए। मेजर अब्बास अफगान सीमा के पास दक्षिण वजीरिस्तान के एक इलाके में तालिबानी आतंकियों के खिलाफ सेना के एक ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे। करीब छह साल पहले अब्बास उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्तमान को पकड़ने का दावा किया था।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना का मेजर सैयद मोइज अब्बास शाह और ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी सेना के मेजर सैयद मोइज अब्बास शाह दक्षिण वजीरिस्तान के सरगोधा क्षेत्र में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकियों साथ हुई एक मुठभेड़ मारे गए। मेजर शाह 2019 में उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान को पकड़ा था।

विज्ञापन


मंगलवार को अब्बास की मौत की जानकारी साझा करते हुए पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने 24 जून को खुफिया जानकारी के आधार पर आतंकवादी समूहों के खिलाफ एक ऑपरेशन चलाया था। पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों पर कार्रवाई की, जिसमें 11 आतंकवादी मारे गए और 7 अन्य घायल हो गए।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने अपने बयान में आगे बताया कि गोलीबारी के दौरान मेजर शाह और बन्नू के रहने वाले एक अन्य अधिकारी- लांस नाइक जिबरान उल्लाह भी मारे गए। आईएसपीआर ने सेना के मिशन में मेजर शाह के नेतृत्व और आतंकवाद के खिलाफ सैन्य गतिविधियों में योगदान के लिए सराहना की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: ट्रंप बोले- अगले हफ्ते बातचीत कर सकते हैं अमेरिका और ईरान के अधिकारी, भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर कही ये बात

पाकिस्तानी विमान को खदेड़ते समय गिर गया था अभिनंदन का जेट
गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में फिदायीन हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के 40 जवान बलिदान हुए थे। पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए भारतीय वायुसेना ने 26-27 फरवरी को पाकिस्तान की सीमा में घुसकर बालाकोट पर एयरस्ट्राइक की थी। भारतीय सेना के हमले में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए थे। भारत की कार्रवाई से बौखलाई पाकिस्तानी वायुसेना ने भारत में घुसने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना ने उन्हें खदेड़ दिया। 
विज्ञापन


तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का मिग-21 इसी कार्रवाई के दौरान पाकिस्तानी वायु सीमा में क्रैश हो गया था। जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया था। पाकिस्तान सेना की जिस टुकड़ी ने अभिनंदन को पकड़ा था, उसकी कमान मेजर शाह के हाथ में थी। हालांकि भारत के दबाव में पाकिस्तान को करीब 60 घंटे के बाद अभिनंदन को सम्मान के साथ छोड़ना पड़ा था। अभिनंदन अटारी-वाघा सीमा से भारत लौटे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें