कल भी धमाकों से थर्राया था लेबनान
- फोटो : अमर उजाला
लेबनान पेजर विस्फोटों पर शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक
स्लोवेनिया के संयुक्त राष्ट्र राजदूत सैमुअल जबोगर, जो सितंबर के लिए परिषद के अध्यक्ष हैं, के अनुसार लेबनान में हिजबुल्ला को निशाना बनाकर किए गए विस्फोटों पर 15 सदस्यीय निकाय की शुक्रवार को बैठक होगी। उन्होंने कहा कि बैठक का अनुरोध अरब राज्यों की ओर से अल्जीरिया ने किया था।
एक दिन पहले पेजर विस्फोट में 12 की मौत हजारों घायल
वहीं एक दिन पहले ही लेबनान में हजारों पेजर में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हुई थी। जबकि इस विस्फोट में घायल 200 लोगों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक हिजबुल्ला की तरफ से इस्तेमाल किए जा रहे पेजर हंगरी में मौजूद एक कंपनी की तरफ से बनाए गए थे। हालांकि इस पूरे मामले पर इस्राइल ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है।
विस्फोट वाले पेजर के निर्माण से इनकार
लेबनान में एक दिन पहले हजारों की संख्या में फटने वाले पेजर को आ रही खबरों में दावों का ताइवान और हंगरी सरकार ने खंडन किया है। दोनों देशों की सरकार का कहना है कि विस्फोटक वाले पेजर उनके देश में नहीं बनाए गए थे।