मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे जेंगा टॉवर 18वीं मंजिल से गिरे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 52 वर्षीय गुस्तावो अर्नल 2020 में बेड बाथ एंड बियॉन्ड में शामिल हुए थे।
बेड बाथ एंड बियॉन्ड इंक के सीएफओ गुस्तावो अर्नल की न्यूयॉर्क के जेंगा टॉवर में गिरकर मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे जेंगा टॉवर 18वीं मंजिल से गिरे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 52 वर्षीय गुस्तावो अर्नल 2020 में अमेरिका के खुदरा स्टोर चेन बेड बाथ एंड बियॉन्ड में शामिल हुए थे। इससे पहले वे कॉस्मेटिक ब्रैंड एवन के लिए काम करते थे। इसके बाद उन्होंने प्रोक्टर ऐंड गैंबल के लिए भी काम किया था।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस का कहना है कि गुस्तावो अर्नल ने शुक्रवार को मैनहट्टन के ट्रिबेका पड़ोस में 56 लियोनार्ड स्ट्रीट की 18 वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। वे संकटों का सामना कर रही कंपनी बेड बाथ एंड बियॉन्ड इंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष भी थे। उनकी मौत के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी पाकर मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद मृतक की पहचान हो सकी। गौरतलब है कि अमेरिका स्थित चेन बेड बाथ एंड बियॉन्ड को हाल ही में वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 अगस्त को अर्नल ने कंपनी के स्टॉक में 42,513 शेयर 10 लाख अमेरिकी डॉलर से थोड़ा अधिक में बेचे थे। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में अपने 150 स्टोर बंद करने की घोषणा भी की थी। साथ ही बेड बाथ एंड बियॉन्ड इंक अपने कर्मचारियों की छटनी करके पैसे बचाने की दिशा में भी काम कर रही थी। वहीं, बेड बाथ एंड बियॉन्ड इंक को लगातार दूसरी तिमाही में भी कंपनी को अपनी बिक्री में 26 फीसदी की गिरावट देखी गई है।