फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनगेड्स: अक्तूबर में आएगी ओबामा और स्प्रिंगस्टीन की किताब, मिलेंगे कई सवालों के जवाब

Thu, 22 Jul 2021 05:18 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, न्यूयॉर्क

सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और ‘बॉस’ के नाम से लोकप्रिय गायक ब्रूस स्प्रिंगस्टीन की दोस्ती में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। 'रेनगेड्स: बॉर्न इन द यूएसए' ओबामा और स्प्रिंगस्टीन के बीच शोहरत से लेकर कार और देश तक, कई विषयों पर की गई बातचीत संबंधी पॉडकास्ट 'रेनगेड्स' का किताबी संस्करण है।
विज्ञापन
बराक ओबामा - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओबामा की हायर ग्राउंड कंपनी और पेंगुइन रैंडम हाउस ने गुरुवार को घोषणा की कि 'रेनगेड्स' 26 अक्तूबर को आएगी। 50 डॉलर कीमत की इस किताब में दुर्लभ तस्वीरें, स्प्रिंगस्टीन के हाथ से लिखे गीतों के बोल और ओबामा के भाषणों के अंश होंगे। ओबामा ने एक बयान में कहा, 'बीते वर्षों में, हमने पाया कि हमारे पास साझा संवेदनशीलता है।'  उल्लेखनीय है कि स्प्रिंगस्टीन को साल 2016 में ओबामा से 'मेडल ऑफ फ्रीडम' मिला था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'काम को लेकर, परिवार के और अमेरिका के बारे में। अपने खुद के तरीकों में, ब्रूस और मेरी यात्रा समानांतर रही है जो इस देश को समझने की कोशिश कर रहे हैं जिसने हमें इतना कुछ दिया है। इसके लोगों की कहानियों का इतिहास लिखने की कोशिश कर रहे हैं। अर्थ एवं सच्चाई और समुदाय की अपनी व्यक्तिगत खोजों को अमेरिका के परिप्रेक्ष्य में जोड़ने का एक तरीका खोज रहे हैं।'

किताब के परिचय में, स्प्रिंगस्टीन ने लिखा कि उन्होंने और ओबामा ने 'देश के भाग्य, इसके नागरिकों के भाग्य, और विनाशकारी, बुरी, भ्रष्ट ताकतों के बारे में गंभीर मुद्दों को उठाया था जो इसे पतन की तरफ ले जाना चाहते हैं।' स्प्रिंगस्टीन ने लिखा, 'यह गंभीरता से विचार करने का समय है कि हम क्या बनना चाहते हैं और हम अपने बच्चों के लिए किस तरह का देश छोड़ेंगे।' स्प्रिंगस्टीन ने कहा कि इन सभी सवालों के जवाब इस पुस्तक में मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें