फैसला मोहम्मद यूनुस की ओर से विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक के एक दिन बाद आया। हालांकि, बैठक में अवामी लीग के नेता शामिल नहीं हुए। कुछ दल इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश बनाए रखने के पक्ष में थे, जबकि कुछ इसके विरोध में थे।
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मंगलवार को 15 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश रद्द कर दिया। इसीर दिन देश के संस्थापक और अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की हत्या कर दी गई थी। मुख्य सलाहकार कार्यालय के मुताबिक, सलाहकार परिषद की आज की बैठक में 15 अगस्त के अवकाश को रद्द करने को मंजूरी दी गई। इस निर्णय की घोषणा मंगलवार को एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से की गई।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, फैसला मोहम्मद यूनुस की ओर से विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक के एक दिन बाद आया। हालांकि, बैठक में अवामी लीग के नेता शामिल नहीं हुए। कुछ दल इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश बनाए रखने के पक्ष में थे, जबकि कुछ इसके विरोध में थे।
इस बीच शेख हसीना के इस्तीफा देने और देश छोड़ने के तुरंत बाद गुस्साई भीड़ ने बंगबंधु को समर्पित एक संग्रहालय को आग लगा दी थी। संग्रहालय मूलतः बंगबंधु का निजी आवास था, जहां 15 अगस्त 1975 को कनिष्ठ अधिकारियों के एक समूह द्वारा किए गए सैन्य तख्तापलट में उनके परिवार के सदस्यों सहित उनकी हत्या कर दी गई थी। इस दौरान हसीना, उनके दो नाबालिग बच्चे और उनकी छोटी बहन शेख रेहाना यात्रा पर जर्मनी गए हुए थे।