फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश: दुर्गा पंडाल में हुए हमलों को गृहमंत्री ने बताया सुनियोजित, बोले- हिंदू-मुस्लिम सबने मिलकर आतंक का मुकाबला किया

Mon, 18 Oct 2021 11:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बांग्लादेश के गृहमंत्री ने कहा है कि दुर्गा पंडालों पर हमले सुनियोजित तरीके से किए गए थे। देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस देश में हमने कभी आतंक को पनपने नहीं दिया है। 
विज्ञापन
बांग्लादेश में मंदिरों पर हुआ हमला - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों पर सांप्रदायिक हमले और हिंदुओं की मौत पर गृहमंत्री असदुज्जमां खान ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि इन हमलों को सरकार बहुत ही गंभीरता से ले रही है। यह घटना एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। सरकार इस घटना की जांच करा रही है। 

विज्ञापन


कई जगह हुई घटनाएं
गृह मंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सिर्फ कोमिल्ला नहीं अन्य जगहों पर भी घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों के जरिए अराजकता फैलाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने कभी भी देश में आतंकी माहौल को पनपने नहीं दिया है। हिंदू व मुस्लिम दोनों ने मिलकर आतंकी घटनाओं का मुकाबला किया है। 

सजा मिलेगी धर्म चाहें जो भी हो
दुर्गा पंडालों पर हुए हमलों पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि हर हमले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि हमला करने वालों का धर्म कौन सा है। उन्होंने कहा कि यह हमला वही करा रहे हैं, जो जनता का भरोसा जीतने में नाकाम रहे हैं। 
विज्ञापन


गोलीबारी में चार लोगों की हुई थी मौत
बांग्लादेश के चांदपुर में हिंदू मंदिर पर हमला कर दिया था। इस हमले में कई राउंड फायरिंग हुई थी, जिसमें चार हिंदुओं की मौत हो गई थी। वहीं 60 लोग घायल हो गए थे। इस दौरान चटगांव, कॉक्स बाजार, शिवगंज समेत 80 से ज्यादा स्थानों पर दुर्गा पंडालों को निशाना बनाया गया और वहां हमले किए गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें