फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh Floods: बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, यूनुस की अपील- NGO नेता और छात्र से राहत कार्य में करें मदद

Sat, 24 Aug 2024 10:31 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश में भारी बारिश के बाद आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं देश में अंतरिम सरकार के प्रमुख कार्यवाहक मोहम्मद यूनुस ने देश के प्रमुख एनजीओ नेताओं और छात्रों से अपील की है कि वो राहत बचाव कार्य में मदद करें।
विज्ञापन
बाढ़ से बांग्लादेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त, यूनुस ने की अपील - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है और इसने देश के 11 जिलों में 49 लाख लोगों को प्रभावित किया है। वहीं अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने शनिवार को चेतावनी दी कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद स्वास्थ्य और खाद्य जोखिम उत्पन्न हो सकते हैं और लोगों से राहत कार्य में एकजुट होने का आग्रह किया। इससे पहले मोहम्मद यूनुस ने अपनी सलाहकार परिषद की बैठक की अध्यक्षता की और सदस्यों से बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े होने को कहा था।
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हैं नौ लाख से ज्यादा लोग
बांग्लादेश के आपदा प्रबंधन और राहत मंत्रालय ने बताया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 9 लाख 44 हजार 548 परिवार फंसे हुए हैं, जबकि 20 अगस्त से 11 जिलों में 3 हजार 527 आश्रय केंद्रों में 2 लाख 84 हजार 888 लोगों और 21 हजार 695 मवेशियों को आश्रय दिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि सेना, नौसेना, तट रक्षक, बांग्लादेश सीमा रक्षक (बीजीबी), अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और छात्र समुदाय जिला प्रशासन के साथ समन्वय में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य कर रहे हैं।

मोहम्मद यूनुस ने युवाओं से की अपील
इससे पहले दिन में, लगभग 44 गैर सरकारी संगठनों के साथ एक बैठक में, अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने देश के लोगों से चल रही विनाशकारी बाढ़ से निपटने के लिए आगे आने का आग्रह किया। राज्य अतिथि गृह जमुना में आयोजित एक बैठक के बाद उन्होंने कहा, युवाओं की पहल और प्रोत्साहन के साथ, देश के लोगों को बाढ़ से निपटने के लिए एक साथ आगे आना चाहिए। हमें बाढ़ से एकजुट होकर निपटना चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में बाढ़ और उसके बाद की स्थिति पर हुई चर्चा
वहीं प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने बताया कि बैठक में अंतरिम सरकार के कार्यवाहक की तरफ से कहा गया है कि जिस तरह से बांग्लादेश के लोगों ने छात्र-जन आंदोलन के दौरान अपनी भावना दिखाई थी, वे बाढ़ से निपटने में उसी तरह की सहजता दिखा रहे हैं। इस बैठक में बाढ़ का पानी कम होने के साथ, जल जनित बीमारियाँ और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे सामने आएंगे इस पर भी चर्चा की गई कि इन मुद्दों को कैसे निपटा जा सकता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें