फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: ढाका-खुलना हाईवे पर बस-पिकअप ट्रक में टक्कर, एक ही परिवार के पांच समेत 14 लोगों की मौत

Tue, 16 Apr 2024 05:25 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

सरकार ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दफनाने के लिए 20 हजार टके की सहायता राशि देने का एलान किया है। वहीं, घायलों के इलाज के लिए भी इतनी ही राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के ढाका में मंगलवार को एक बस और पिकअप ट्रक की टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच एक ही परिवार के सदस्य थे। वहीं, कई और लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा फरीदपुर में ढाका-खुलना हाईवे पर हुआ। यहां मगुरा शहर जा रही एक बस सामने से पिकअप ट्रक से टकरा गई। घटना में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है। 
विज्ञापन


जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें आम यात्रियों के अलावा पिकअप ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर की भी जान गई है। इसमें 15 लोग सवार थे। बांग्लादेश के डेली स्टार अखबार ने मृतकों की संख्या फिलहाल 13 बताई है। इनमें सात महिलाएं, तीन पुरुष और तीन बच्चों के मारे जाने की बात कही गई है। मारे गए लोगों में से पांच लोग एक ही परिवार के हैं। 

सरकार ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दफनाने के लिए 20 हजार टके की सहायता राशि देने का एलान किया है। वहीं, घायलों के इलाज के लिए भी इतनी ही राशि दी जाएगी। इसके अलावा आर्थिक सहायता के तौर पर मृतकों के परिवार को पांच लाख टका, जबकि घायलों को तीन लाख टका दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें