फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh Polls: 'रूस विदेश नीति को जानबूझकर गलत दिखा रहा'; US ने लगाए गंभीर आरोप, सात जनवरी को होंगे मतदान

Sat, 25 Nov 2023 11:17 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

अमेरिका ने रूस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बांग्लादेश चुनाव से संबंधित विदेश नीति को 'जानबूझकर गलत तरीके से पेश करने' का आरोप लगाते हुए अमेरिका ने कहा, दक्षिण एशियाई देश में चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विदेश नीति पर आमने-सामने- अमेरिकी राजदूत पीटर हास और रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में अगले साल 7 जनवरी को आम चुनाव प्रस्तावित हैं। इसी बीच अमेरिका और रूस के बीच विदेश नीति को लेकर जुबानी जंग देखी गई। अमेरिका ने रूस पर दक्षिण एशियाई देश में आम चुनावों से जुड़ी अपनी विदेश नीति को "जानबूझकर गलत तरीके से पेश करने" का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अमेरिका बांग्लादेश के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होते देखना चाहता है। इससे पहले बुधवार को मॉस्को में रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने बांग्लादेश में अमेरिकी राजदूत पीटर हास से जुड़ा दावा किया। मारिया ने कहा कि बांग्लादेश में विपक्षी राजनीतिक दल के शीर्ष प्रतिनिधि ने बैठक के दौरान सरकार विरोधी विरोध प्रदर्शन पर बात की।

मारिया के अनुसार, अमेरिकी राजदूत ने बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की योजना पर चर्चा की। उनके बयान पर प्रतिक्रिया में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, हम जखारोवा के बयान से अवगत हैं। उन्होंने कहा, अमेरिकी विदेश नीति और बांग्लादेश में राजदूत हास की बैठकों को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया है।
विज्ञापन


अमेरिका ने कहा कि वह बांग्लादेश में शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों का समर्थन करता है। अमेरिकी दूतावास के कर्मचारी सरकार, विपक्षी राजनीतिक दल और बांग्लादेश के नागरिक समाज को मिलकर काम करना चाहिए। अमेरिकी प्रवक्ता ने कहा, अमेरिका बांग्लादेश में किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करता है। न ही अमेरिका किसी पार्टी का दूसरे से अधिक समर्थन करता है।

रूसी प्रवक्ता मारिया ने दावा किया कि अमेरिकी राजदूत ने बांग्लादेशी वार्ताकार से सूचना-समर्थन प्रदान करने का वादा किया था। बता दें कि बांग्लादेश में अधिकारियों ने "शांतिपूर्ण प्रदर्शन" के दौरान बल प्रयोग किया था। रूसी विदेश मंत्रालय के अधिकारी का दावा है कि बांग्लादेश में मदद का आश्वासन कथित तौर पर अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कई अन्य देशों के दूतावासों की तरफ से दिया गया।

बांग्लादेश में अमेरिकी राजदूत की कार्रवाई को रूसी प्रवक्ता ने एक संप्रभु राज्य के आंतरिक मामलों में घोर हस्तक्षेप करार दिया। रूस ने कहा कि उन्हें सात जनवरी, 2024 को होने वाले संसदीय चुनावों के शांतिपूर्ण संपन्न होने का भरोसा है। चुनाव स्वतंत्र रूप से, विदेशी मदद के बिना आयोजित करने की बांग्लादेशी अधिकारियों की क्षमता के बारे में रूस को कोई संदेह नहीं है। जखारोवा ने जोर देकर कहा कि अमेरिका बांग्लादेश में आंतरिक राजनीतिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है। रूस ऐसे प्रयासों के बारे में बार-बार अपनी चिंता व्यक्त करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें