फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh Riots: प्रदर्शनकारियों ने शीर्ष अदालत को घेरा, मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन ने दिया इस्तीफा

Sat, 10 Aug 2024 01:20 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश में शनिवार को प्रदर्शनकारियों के भारी दबाव के बाद मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन ने इस्तीफा दिया। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें दोपहर एक बजे तक पद से इस्तीफा देने की चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन
बांग्लादेश में आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेख हसीना की सरकार बदलने के बाद भी बांग्लादेश में अशांति बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को देश की शीर्ष अदालत का घेराव किया। जिसके बाद बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन को इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ा। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने मुख्य न्यायाधीश को दोपहर एक बजे तक इस्तीफा देने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने दी थी इस्तीफा देने की चेतावनी 
बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन आज राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन से मुलाकात करेंगे। प्रदर्शनकारियों द्वारा अदालत परिसर का घेराव करने के बाद मुख्य न्यायाधीश ने इस्तीफे का एलान किया। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर तय समय तक सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीशों ने इस्तीफा नहीं दिया तो उनके घरों का भी घेराव किया जाएगा। सुबह 10.30 बजे तक छात्रों और वकीलों समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में जुटना शुरू कर दिया। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान मुख्य न्यायाधीश को इस्तीफा देने की चेतावनी दी।

युवा एवं खेल मंत्रालय के सलाहकार ने मांगा था इस्तीफा
इससे पहले, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ महमूद ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी। अपनी पोस्ट में उन्होंने मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन से बिना शर्त माफी की मांग की थी। इसके अलावा आसिफ महमूद ने अदालत की बैठकों पर रोक लगाने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन


शेख हसीना के विश्वासपात्र माने जाते हैं ओबैदुल हसन
उधर, प्रदर्शन के बीच बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश ने भी शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के साथ होने वाली अदालती बैठकों को स्थगित कर दिया। यह बैठक इसलिए बुलाई गई थी कि अदालत का कामकाज वास्वत में चलेगा या नहीं? ओबैदुल हसन को बीते वर्ष शीर्ष अदालत का संचालन करने के लिए नियुक्त किया गया था। ओबैदुल हसन को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का विश्वासपात्र माना जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें