बांग्लादेश में खराब किया गया बंग बंधु राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर्रहमान का चित्र
- फोटो : पीटीआई
विरासत पर हमला ठीक नहीं : अलिफ
ढाका के एक कॉलेज के छात्र अलिफ हुसैन का कहना है कि पीछे मुड़कर देखने पर हम पीछे नहीं जा सकते और मुजीबुर्रहमान की विरासत पर हमला शुरू नहीं कर सकते। इतिहास को मिटाया नहीं जाना चाहिए। उनकी बेटी शेख हसीना ने गलत काम किया और परिणाम भुगतने पड़े। लेकिन मूर्तियों को गिराना और बंगबंधु के चित्रों पर कालिख पोतना गलत है। वह कहते हैं कि बंगबंधु नेशनल स्टेडियम, बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान नोवो थिएटर और ढाका में बंगबंधु एवेन्यू, सभी बांग्लादेश के संस्थापक के नाम पर हैं। उन्हें बांग्लादेश के राष्ट्रपिता के रूप में माना जाता है। इसका अपमान ठीक नहीं है।
अवामी लीग ने बताया गलत इतिहास
वहीं शेख मुजीबुर्रहमान का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें अवामी लीग सरकार ने इतिहास में अनुचित स्थान दिया था। उनके जीवन के विवादास्पद पहलुओं को लोगों को नहीं बताया गया। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के वरिष्ठ नेता और बांग्लादेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री अब्दुल मोईन खान ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर निशाना साधा। उनका कहना है कि अगर वह असली नेता होतीं, तो देश को इस स्थिति में नहीं ले जातीं। रहमान की विरासत के अपमान को लेकर उन्होंने कहा कि आंदोलन मुक्ति संग्राम को कमजोर नहीं कर सकता। खान ने कहा कि यह एक सतत प्रक्रिया है। आपको इसे तैयार करना और सुधारना होगा। मानव समाज किसी भी स्थान पर स्थिर नहीं रहता है। हालिया आंदोलन किसी भी चीज को कमजोर नहीं कर रहा है।