फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baltimore: जहाज के ब्लैक बॉक्स में मिला ऑडियो, हादसे से पहले मच गया था हड़कंप, पायलट ने दी थी यह चेतावनी

Fri, 29 Mar 2024 01:32 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

Baltimore: मालवाहक जहाज डाली के ब्लैक बॉक्स के यात्रा डेटा रिकॉर्डर से कुछ ऑडियो फाइल्स मिली हैं। इसमे हादसे से ठीक पहले की बातचीत और जरूरी विवरण  शामिल है। 

विज्ञापन
बाल्टीमोर ब्रिज हादसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार की रात लगभग 1.27 बजे 984 फुट लंबा मालवाहक जहाज डाली फ्रांसिस स्कॉट की पुल से जा टकराया। करीब तीन किलोमीटर लंबा यह पुल कुछ ही सेकंड में पेटाप्सको नदी में समा गया था। पुल के टूट जाने से ब्लाटिमोर बंदरगाह से कई देशों का कनेक्शन कट गया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि पुल के पुनर्निर्माण में करीब दो साल का समय लग सकता है। अनुमान यह भी है कि इसे फिर से तैयार करने में 350 मिलियन डॉलर की लागत लग सकती है। इस हादसे की जांच कर रही टीम को एक महत्वपूर्ण चीज हाथ लगी है। टीम के जांचकर्ता मार्सेल मुइज का कहना है कि तटरक्षक बल ने मंगलवार को ब्लैक बॉक्स के वीडीआर से ऑडियो बरामद किया है। इस ऑडियो को एनटीएसबी अधिकारियों को सौंपा गया। 

विज्ञापन


ब्लैक बॉक्स से निकली पल पल की अपडेट

  • 00:30 बजे:  डाली को दो बड़ी नावों की सहायता से बंदरगाह से रवाना किया गया। जहाज में भारत के 21 चालक दल के सदस्य थे और सभी श्रीलंका की लंबी यात्रा पर जा रहे थे। 
  • 01:07 बजे: जहाज फोर्ट मैकहेनरी चैनल में प्रवेश कर चुका था। 
  • 01:24 बजे: डाली फोर्ट मैकहेनरी चैनल के भीतर लगभग नौ मील प्रति घंटे की रफ्तार से 141 डिग्री की वास्तविक दिशा में नेविगेट कर रही थी। 
  • 01:26:02 बजे:  वीडीआर ने जहाज के सिस्टम डेटा को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। 
  • 01:26:39 बजे:  जहाज के पायलट ने एक रेडियो कॉल प्रसारित किया, जिसमें डाली के पास टग्स से सहायता मांगी गई। 
  • 01:27:04 बजे: पायलट ने डाली को पोर्ट एंकर छोड़ने का निर्देश दिया और आगे स्टीयरिंग कमांड जारी किए।
  • 01:27:25 बजे: पायलट ने वीएचएफ रेडियो पर बताया कि डाली पूरी तरह से अनियंत्रित हो चुकी है और फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज की तरफ जा रही है। 
  • 1:29:33 बजे: वीडीआर ऑडियो रिकॉर्ड में डाली के पुल के साथ टकराने की ध्वनियां सुनाई दीं। लगभग इसी समय, एक एमडीटीए डैश कैमरा पुल की लाइटें बुझते हुए दिखाता है। 
  • 1:29:39 बजे:  पायलट ने फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज के गिरने की सूचना दी
बाल्टीमोर में क्या हादसा हुआ है?
अमेरिकी राज्य मैरीलैंड के अंतर्गत आने वाले बाल्टीमोर शहर में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, एक बड़ा कंटेनर जहाज 'डाली' शहर के मशहूर फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से टकरा गया। इसके बाद पुल टूटकर पटप्सको नदी में समा गया। टक्कर की वजह से कई वाहन और लोग भी नदी में गिर गए। डाली जहाज बाल्टीमोर से  श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के लिए रवाना हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें