भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बैजयंत जय पांडा ने शनिवार को कहा कि भारत और बहरीन के बीच गहरा और लंबे समय से चला आ रहा संबंध है। उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं के दौरान बहरीन की ओर से मिले मजबूत समर्थन की भारत सराहना करता है। पांडा एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। बहरीन पहुंचने पर भारतीय राजदूत विनोद के. जैकब ने हवाई अड्डे पर इस प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।
एक बैठक को संबोधित करते हुए पांडा ने कहा, भारत और बहरीन के संबंध गहरे और पुराने हैं। मैं बहरीन सरकार धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने हमेशा एक मजबूत और स्पष्ट रुख अपनाया है। हाल की घटनाओं में बहरीन का जो समर्थन मिला है, हम उसकी सराहना करते हैं। इस बैठक में भारतीय नागरिक और सामाजिक संगठनों के सदस्य भी शामिल हुए।
ये भी पढ़ें: गाजा में इस्राइली हमलों में डॉक्टर के नौ बच्चों की मौत; जल्द सहायता प्रणाली शुरू कर सकता है इस्राइल
उन्होंने का, हम एक कठिन समय में यहां हैं। एक तरफ भारत इतना अच्छा कर रहा है। हम दुनिया भर में दोस्ती, व्यापार और संबंध बढ़ा रहे हैं। खासकर बीते एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार काम किया है।
उन्होंने कहा, पहलगाम में हुए हालिया आतंक हमले और उसके बाद पाकिस्तान के साथ तनाव के कारण यह समस्या पैदा हुई है। हम यहां से मित्रता का समर्थन मांगने आए हैं। 26 लोगों को उनकी पत्नियों के सामने ही धर्म पूछकर गोली मार दी गई। भारत ने ऐसे कई खौफनाक आतंकी हमलों का सामना किया है। हमारी समस्या यह है कि हमारे ऊपर होने वाले ये हमले हमारे ही एक पड़ोसी देश की तरफ से सुनियोजित तरीके से कराए जाते हैं।
ये भी पढ़ें: Pakistan: 'कठपुतली सरकार से बात करना बेकार, बातचीत सिर्फ सेना से होगी', पूर्व पीएम इमरान खान का बयान
प्रतिनिधिमंडल में शामिल एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने एक सवाल के जवाब में कहा, हमारी सरकार ने हमें और अन्य सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को दुनिया भर के कई हिस्सों में भेजा है, ताकि दुनिया को बताया जा सके कि भारत किन खतरों का सामना कर रहा है। दुर्भाग्य से हमने बड़ी संख्या में लोगों को खोया है। निर्दोष लोग मारे गए हैं। सच्चाई यह है कि यह समस्या पाकिस्तान से ही शुरू हुई है।
फिर से ऐसी गलती की तो पाकिस्तान की सोच से बड़ा जवाब मिलेगा: ओवैसी
ओवैसी ने प्रमुख लोगों से बातचीत में कहा, हमारी सरकार ने सभी भारतीयों के जीवन की रक्षा के लिए सभी कदम उठाए। सरकार ने पाकिस्ताना को बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि यदि अगली बार उसने ऐसी गलती की तो उनकी उम्मीद से भी ज्यादा बड़ी कार्रवाई करेंगे। ओवैसी ने कहा, हमारी सरकार ने हमें यहां भेजा है, ताकि दुनिया यह समझ सके कि भारत ने पिछले कई सालों से किस तरह के खतरों का सामना कर रहा है। बदकिस्मती से हमने कई जानें गवाईं हैं। ओवैसी ने कहा, यह समस्या पाकिस्तान से ही पैदा हुई है। जब तक पाकिस्तान इन आतंकवादी समूहों को बढ़ावा देना और प्रायोजित करना बंद नहीं कर देता, तब तक यह समस्या समाप्त नहीं होगी।