फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: असांजे के लौटने पर ऑस्ट्रेलियाई पीएम हुए खुश, कहा- लंबे समय से चल रही कानूनी प्रक्रिया हुई समाप्त

Wed, 26 Jun 2024 07:20 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीस के विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीस - फोटो : X/@AlboMP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीस के विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनके घर पहुंचने से लंबे समय से चल रही कानूनी प्रक्रिया खत्म हो गई है।
विज्ञापन


बुधवार को असांजे उत्तरी मारियाना द्वीप समूह, एक सुदूर अमेरिकी प्रशांत क्षेत्र, साइपन में अदालत कक्ष से बाहर निकले। उसके बाद जैसे ही असांजे ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, कैनबरा हवाई अड्डे पर एकत्र उनके समर्थकों ने जयकारे लगाने शुरू कर दिए। असांजे ने टरमैक पर चलते हुए भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन केया। उनकी पत्नी स्टेला ने उन्हें देखकर गले लगा लिया।

आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज रात मुझे जूलियन असांजे से बात करके खुशी हुई और उन्हें ऑस्ट्रेलिया में उनके परिवार के पास घर वापस लाने में खुशी हुई। उन्होंने कहा कि उनके घर पहुंचने की लंबे समय से चल रही कानूनी प्रक्रिया खत्म हो गई है। सीएनएन की जारी रिपोर्ट के अनुसार असांजे 12 साल में पहली बार एक  स्वतंत्र व्यक्ति के रूप में अपने घर वापस आ गए हैं। जब बुधवार को यूनाइटेड स्टेट्स के जज ने उनके अप्रत्याशित याचिका समझौते पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने इसे संभव करने में अमेरिका और ब्रिटेन के प्रयासों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि उनके मामले काफी लंबे समय तक खींचे गए। उन्होंने यह भी लिखा कि मैं इसे संभव बनाने के उनके प्रयासों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करना चाहता हूं। मैं प्रधानमंत्री के रूप में स्पष्ट रहा हूं, चाहे आप उनकी गतिविधियों के बारे में कुछ भी सोचें, असांजे का मामला बहुत ज्यादा समय तक खींचा गया था।

उन्होंने यह कहा कि यह सावधानीपूर्वक, धैर्य और दृढ़ संकल्प के काम का परिणाम है। मैं स्पष्ट तौर पर हमेशा, हम अवसर पर, हर स्तर पर असांजे के मामले को खत्म करने की पैरवी करता आया हूं। यह इसी का परिणाम है। अदालत के बाहर बोलते हुए असांजे के अमेरिकी वकील बैरी पोलाक ने कहा कि उन्होंने स्वतंत्र भाषण और प्रेस की स्वतंत्रता के लिए अपनी लड़ाई में बहुत कुछ सहा है।

कौन हैं जूलियन असांजे
जूलियन असांजे का जन्म ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड प्रांत के टाउंसविले में साल 1971 में हुआ था। किशोरावस्था में ही असांजे को कंप्यूटर्स में रुचि पैदा हो गई और 90 के दशक में जूलियन असांजे को ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष हैकर में गिना जाता था। साल 2006 में असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना की। विकीलीक्स एक ऐसा संगठन था, जो लीक दस्तावेजों को प्रकाशित करता था। साल 2010 में जब अमेरिकी सेना की पूर्व सैनिक चेल्सिया मैनिंग ने अमेरिकी सेना से जुड़े खुफिया दस्तावेज लीक किए, तो उन्हें असांजे ने विकीलीक्स पर प्रकाशित किया गया। इसके बाद ही असांजे का नाम पूरी दुनिया में चर्चा में आया था। असांजे ने जो दस्तावेज लीक किए, उनमें अमेरिकी सेना पर युद्ध अपराध के गंभीर आरोप लगाए गए। अमेरिकी सेना पर दुष्कर्म करने के भी आरोप लगे। साथ ही अमेरिकी सेना का एक वीडियो भी शामिल था, जो साल 2007 का था। उस वीडियो में अमेरिकी सेना अपाचे हेलीकॉप्टर से इराक के बगदाद में हमला करते नजर आ रही है। उस हमले में 11 लोगों की मौत हुई थी और मरने वालों में दो पत्रकार भी थे। खुफिया दस्तावेज लीक होने के बाद अमेरिकी सरकार ने चेल्सिया मैनिंग के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की और मैनिंग को जेल में डाल दिया।  साल 2016 में विकीलीक्स फिर से चर्चा में आया, जब अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी के ईमेल विकीलीक्स पर प्रकाशित हुए। अमेरिका का आरोप है कि ये ईमेल रूस के खुफिया विभाग ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप के मकसद से चुराए। 

क्या है विकीलीक्स
विकीलीक्स एक ऐसी वेबसाइट है, जो देशों, सरकारों और उनकी नीतियों के बारे में महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी इंटरनेट पर लोगों को मुहैया कराती है, जो आम तौर पर लोगों को उपलब्ध नहीं होती। विकीलीक्स उस वक्त चर्चा में आई, जब 'अफगान वॉर डायरी' के नाम से विकीलीक्स ने अमेरिकी सैन्य दस्तावेज सार्वजनिक किए थे। अमेरिका से हुए समझौते के तहत असांजे को सोमवार को ब्रिटेन की हाई-सिक्योरिटी बेलमार्श जेल से रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें