फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकारागुआ: मूल निवासियों पर हमला, 12 लोगों की मौत, बाहरी लोगों को जिम्मेदार ठहराया

Fri, 27 Aug 2021 01:42 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मनागुआ

सार

  • पर्यावरणविद् अमरू रुइज ने हमले के लिए इलाके में आकर बसे बाहरी लोगों को जिम्मेदार ठहराया है, जिन्होंने मूल निवासियों की जमीनों पर कब्जा किया है
विज्ञापन
Nicaragua - फोटो : Wikimedia commons
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकारागुआ के कैरेबियाई तट पर ‘बोसावास नेचर रिजर्व’ में कुछ लोगों ने एक बार फिर मूल निवासियों पर हमला कर दिया। इस हमले में मिस्किटो और मायांगना समुदाय के कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। संरक्षित क्षेत्र होने के बावजूद रिजर्व में अवैध खनन और पेड़ों की कटाई की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने पहले भी यहां मूल निवासियों पर कई हमले होने की जानकारी दी है।

विज्ञापन


पर्यावरणविद् अमरू रुइज ने हमले के लिए इलाके में आकर बसे बाहरी लोगों को जिम्मेदार ठहराया है, जिन्होंने मूल निवासियों की जमीनों पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा, यह नरसंहार था। स्थानीय लोगों ने मिस्किटो समुदाय के नौ और मायांगना के तीन लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है।

‘द सेंटर फॉर लीगर असिसटेंस टू इंडिजिनियस पीपुल्स’ ने बताया कि मूल निवासियों पर कुल्हाड़ियों और बंदूकों से हमला किया गया। उन्होंने उनके शव पेड़ से लटका दिए। फिलहाल सरकार ने इन मौतों की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें