फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NASA Mission Moon: आर्टेमिस-3 के निर्माण में हो रही देरी, अब 2025 तक चांद की सतह पर इंसानों को भेजेगा नासा 

Wed, 10 Nov 2021 08:16 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

पहले यह मिशन 2024 में पूरा होना था। इसके तहत आर्टेमिस-3 चांद की सतह पर इंसानों को लेकर जाएगा और वहां पर कुछ दिन रुकेगा। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांद की सतह पर इंसानों को फिर से भेजने के अपने मिशन को नासा ने एक साल और बढ़ा दिया है। पहले 2024 तक चांद पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट था, लेकिन मंगलवार को नासा प्रमुख ने जानकारी देते हुए कहा कि अब 2025 तक अंतरिक्ष यात्रियों को चांद की सतह पर भेजने की तैयार की जा रही है। 

विज्ञापन


लैंडिंग यान के निर्माण में हो रही देरी
आर्टेमिस नाम के इस मिशन के तहत लैंडिंग यान के निर्माण में देरी हो रही है। नासा के बिल नेल्सन ने बताया कि आर्टेमिस यान के निर्माण के लिए स्पेसएक्स से अनुबंध पर कानूनी कारणों से देरी हो रही है, जिस कारण इस मिशन को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। 

चांद की सतह पर उतरेगा आर्टेमिस-3 
नासा प्रमुख ने कहा कि आर्टेमिस-3 के निर्माण के लिए स्पेसएक्स के साथ कानूनी तकरार के कारण देरी हो रही है। मुकदमेबाजी में सात महीन से ज्यादा का समय बीत चुका है। इसलिए इस मिशन के 2025 से पहले शुरू होने की संभावना नहीं है। आर्टेमिस-3 अपोलो-11 की तरह चांद की सतह पर न केवल उतरेगा बल्कि कुछ दिन वहां पर रुकेगा भी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें