फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल : सेना प्रमुख नरवणे को राष्ट्रपति भंडारी ने मानद उपाधि से सम्मानित किया

Thu, 05 Nov 2020 08:15 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काठमांडू
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत—नेपाल के बीच नक्शा विवाद की वजह से तनाव का सामना कर रहे दोनों देशों के रिश्ते अब पटरी पर लौटते दिख रहे हैं। दोनों देशों के संबंधों को सामान्य कर मजबूती प्रदान करने के लिए भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को काठमांडू पहुंचे हैं। 

विज्ञापन

नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने गुरुवार को सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को 'जनरल ऑफ द नेपाल आर्मी’ के मानद उपाधि से सम्मानित किया। 
विज्ञापन

 
बता दें कि सेना प्रमुख नरवणे 4 से 6 नंवबर के बीच नेपाल के दौरे पर हैं। नेपाल सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा के निमंत्रण पर वह वहां गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें