फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन की 5 फीसदी आबादी में ही कोरोना से लड़ने की एंटीबॉडी

Tue, 07 Jul 2020 05:42 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
विज्ञापन
antibody Tests - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
स्पेन की सिर्फ पांच फीसदी आबादी में ही कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एंटीबॉडी विकसित हो पाई है। अध्ययन में चिंता जताई गई है कि कोविड-19 से लड़ने के लिए देश की 95 फीसदी आबादी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाने से अभी काफी दूर है।
विज्ञापन


मेडिकल जर्नल द लांसेट में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, निष्कर्ष बताते हैं कि स्पेन की बड़ी आबादी संक्रमण के प्रति अतिसंवेदनशील है। जबकि मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता तभी विकसित हो सकती है, जब जनसंख्या का एक हिस्सा वायरस या बैक्टीरिया से संक्रमित हुआ हो या इसके प्रसार को रोकने के लिए वैक्सीनेशन किया जा चुका हो। 

प्रमुख शोधकर्ता मरीना पोलान ने कहा, कुछ विशेषज्ञों ने गणना की है कि जनसंख्या में रोग प्रतिरोधक क्षमता का स्तर यदि 60 फीसदी है, तो वायरस के प्रसार को बड़े स्तर पर रोका जा सकता है। लेकिन हम इस संख्या को हासिल करने से बहुत दूर हैं। यूरोपीयन सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने बताया, अध्ययन के लिए देशभर के 61 हजार से अधिक लोगों के नमूने लिए गए थे। यह यूरोपीय देशों में कोरोना वायरस को लेकर किया गया सबसे बड़े अध्ययनों में एक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें