फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलवां में झड़प से भारत-चीन में हो सकता है संघर्ष: रिपोर्ट

Tue, 07 Jul 2020 05:32 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
विज्ञापन
india china disputes(file photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में हुई झड़प से परमाणु शक्ति संपन्न भारत-चीन के बीच संघर्ष छिड़ सकता है। चीन के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के एक लेख में यह आशंका जताई गई है। लेख के लेखक और पूर्व राजनयिक शी जियांगताओ ने कहा कि चीन का ध्यान इस वक्त अमेरिका के साथ नए कोल्ड वॉर की ओर है।

विज्ञापन


ऐसे में एलएसी पर तनाव संघर्ष में तब्दील हो सकता है। भले ही दोनों देशों ने सीमा पर तनाव कम करने और सेनाओं को पीछे हटने पर सहमति जताई हो, मगर तनाव इतना ज्यादा है कि वहां का माहौल जल्द ही बिगड़ सकता है।

दोनों देशों की सेेनाओं ने बडे़ पैमाने पर सीमा पर सैनिकों और हथियारों का जमावड़ा किया है। शी ने कहा है कि चीन के लिए यह तनाव बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है, क्योंकि भारत ने अमेरिका से अच्छे रिश्ते बना लिए हैं। इसके अलावा चीन कोरोना महामारी को छिपाने के आरोपों के चलते पहले से ही दुनिया के निशाने पर है।
विज्ञापन

 
भारत एशिया की बड़ी ताकत बनकर उभरा
लेख में कहा गया है कि भारत क्षेत्रीय ताकत के रूप में उभरा है। साथ ही भारत के अमेरिका से बढ़ती नजदीकियाें के चलते चीन काफी चिंतित है। ओशन यूनिवर्सिटी ऑफ चाइना के अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार पैंग झोंगयिंग ने कहा कि भारत ने बीते दो दशक में खुद को दक्षिण एशिया से एशिया की बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित किया है। ऐसे में चीन ने भारत के खिलाफ यह मोर्चा खोलकर जोखिम मोल लिया है।

लेख में यह भी कहा गया है कि भारत भले ही चीन को मुख्य खतरा मानता है, मगर चीन भारत को दूसरे नंबर की चुनौती मानता है। वह अमेरिका को पश्चिमी प्रशांत में पहली चुनौती मानता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें