ब्रिटेन ने अपने सैन्य उपकरणों और सेवाओं के लिए 10 वर्षीय योजना की समीक्षा रिपोर्ट तैयार की है। 130 पन्नों की इस रिपोर्ट में चीन को जटिल चुनौती बताया गया है। क्योंकि चीन कई बार रूस और ईरान, उत्तर कोरिया के साथ सहयोग करने को तैयार रहा है। वहीं रिपोर्ट में रूस को बड़ा खतरा बताया गया है।
दुनिया भर में चल रहे संघर्ष के बीच ब्रिटेन ने अपनी रक्षा समीक्षा में बड़ी चेतावनी दी है। आने वाले 10 सालों की रक्षा योजना की समीक्षा में ब्रिटेन ने रूस को बड़ा खतरा बताया है। साथ ही चीन को जटिल चुनौती करार दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की सरकार समीक्षा रिपोर्ट को सोमवार को जारी करने वाली है।
विज्ञापन
ब्रिटेन ने अपने सैन्य उपकरणों और सेवाओं के लिए 10 वर्षीय योजना की समीक्षा रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट पूर्व नाटो महासचिव जॉर्ज रॉबर्टसन की अध्यक्षता वाली टीम ने तैयार की है। 130 पन्नों की इस रिपोर्ट में चीन को जटिल चुनौती बताया गया है। क्योंकि चीन कई बार रूस और ईरान, उत्तर कोरिया के साथ सहयोग करने को तैयार रहा है। वहीं रिपोर्ट में रूस को बड़ा खतरा बताया गया है।
समीक्षा रिपोर्ट में ब्रिटिश सेना के आकार पर भी सवाल उठाए जाने की संभावना है। शनिवार को यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिक काजा कालास ने भी कहा था कि यूरोप चीन-रूस खतरे को दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती के रूप में देखता है। उन्होंने कहा था कि जब चीन और रूस मिलकर सौ वर्षों में न देखे गए परिवर्तनों और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में संशोधन की बात करते हैं, तो हम सभी को बेहद चिंतित होना चाहिए। यदि हम चीन के बारे में चिंतित हैं, तो हमें रूस के बारे में भी चिंतित होना चाहिए।
ब्रिटेन में छह नई हथियार फैक्टरियां
ब्रिटेन सरकार ने कहा कि वह हथियार और विस्फोटक बनाने वाली कम से कम छह नई फैक्टरियां बनाएगी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सरकार डिजिटल टार्गेटिंग वेब में एक बिलियन पाउंड से अधिक का निवेश करेगी। रक्षा सचिव जॉन हेली ने कहा कि यूक्रेन में पुतिन के अवैध युद्ध से मिले कठोर सबक से हमें इस भ्रम में नहीं रहना पड़ता कि भविष्य के संघर्षों में उन ताकतों के माध्यम से जीत हासिल की जाएगी जो अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में बेहतर ढंग से जुड़ी हुई हैं। बेहतर ढंग से सुसज्जित हैं और तेजी से नवाचार कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि हम अपने सशस्त्र बलों को अभूतपूर्व गति से कार्य करने की क्षमता प्रदान करेंगे। जहाजों, विमानों, टैंकों और ऑपरेटरों को आपस में जोड़ेंगे ताकि वे महत्वपूर्ण जानकारी तुरंत साझा कर सकें और अधिक दूरी तक तथा तेजी से हमला कर सकें।