गौरतलब है कि भारत हर साल अपने गणतंत्र दिवस समारोह में विश्व के नेताओं को आमंत्रित करता है। साल 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर वह उनकी दूसरी यात्रा थी।
माना जा रहा है कि ट्रंप के इनकार के बाद अब सरकार मुख्य अतिथि के लिए अन्य विकल्प तलाशने का काम कर रही है। सूत्रों का कहना है कि सरकार के जेहन में तीन देशों के नेताओं का नाम है, जिनमें एक प्रमुख अफ्रीकी राष्ट्र के प्रमुख का नाम भी शामिल है।
इस संबंध में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, 'मुख्य अतिथि के नाम पर फैसला लेने के लिए हमारे पास बहुत कम समय बचा है और यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।'