फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी रक्षामंत्री मैटिस ने पर्रिकर के साथ रक्षा सहयोग पर बात की

Fri, 10 Feb 2017 06:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रक्षामंत्री जेम्स मैटिस - फोटो : Reuters
विज्ञापन
अमेरिका के रक्षामंत्री जेम्स मैटिस ने भारत में अपने समकक्ष मनोहर परिकर को फोन किया और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में हुई शानदार प्रगति को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने भारत-अमेरिका के बीच ‘अहम द्विपक्षीय रक्षा प्रयासों को बरकरार रखने’ पर भी सहमति जताई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में गत माह रक्षामंत्री का पद संभालने के बाद मैटिस ने पहली बार अपने भारतीय समकक्ष से बात की।
विज्ञापन


पेंटागन के प्रवक्ता कैप्टन जेफ डेविस ने बताया कि - ‘फोन पर हुई इस चर्चा में रक्षामंत्री मैटिस ने पिछले कुछ वर्षों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में होने वाली शानदार प्रगति को आगे बढ़ाने के प्रति प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों की रणनीतिक जरूरत और वैश्विक शांति व सुरक्षा को मजबूत करने में भारत की भूमिका को रेखांकित किया।’ दोनों नेताओं के बीच बुधवार को हुई बातचीत के बाद डेविस ने कहा ने सुरक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल के प्रति भी अपना संकल्प जताया।
Trending Videos
विज्ञापन

मोदी-ट्रंप के बीच भी हो चुकी है फोन पर बात

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप
20 जनवरी को अमेरिका में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के मात्र 4 दिन बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन करके आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर दोनों देशों के बीच सहमति वादा दोहराया था। ट्रंप ने भारत को सच्चा दोस्त व पार्टनर बताते हुए मोदी को अमेरिका आने का न्यौता भी दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें