फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगता है अदालतें ‘सियासी’ हो गई हैंः ट्रंप

Thu, 09 Feb 2017 09:09 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सुप्रीम कोर्ट के लिए नामित जज नील एम. गोरसच ने ट्रंप द्वारा न्यायपालिका पर हमलों के प्रति बढ़ रही उग्रता को लेकर निजी रूप से हताशा व्यक्त की है। गोरसच ने कहा कि राष्ट्रपति का स्वतंत्र न्यायाधीशों की आलोचना करना ‘निराशा’ और ‘हताशा’ जाहिर करता है। इस बीच ट्रंप ने पुलिस प्रमुखों की एक बैठक में कहा कि - लगता है अदालतें भी ‘सियासी’ हो गई हैं। ट्रंप ने कहा कि प्रवासियों के यात्रा प्रतिबंध का आदेश हमारे देश की सुरक्षा के लिए है।
विज्ञापन


पुलिस प्रमुखों की बैठक को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय अपील अदालत में यात्रा प्रतिबंध पर पुनर्विचार की सुनवाई को शर्मनाक बताया और कहा कि ऐसा राजनीतिक कारणों से किया जा रहा है। उन्होंने अदालतों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि - ‘विदेशियों के अमेरिका में आने पर प्रतिबंध लगाने का उन्हें जो कानूनी अधिकार है वह इतना स्पष्ट है कि किसी हाईस्कूल के छात्र को भी इसे समझना मुश्किल नहीं होगा।’

ट्रंप ने अपने उस आदेश का बचाव किया जिसमें सात मुस्लिम देशों के निवासियों को अमेरिका में आने पर पाबंदी लगा दी है। 
विज्ञापन

राष्ट्रपति की टिप्पणियों को बताया बेहद निराशाजनक

अमेरिका की एक निचली अदालत द्वारा इस पर रोक लगाने के बाद पुनर्विचार पर सुनवाई के दौरान संघीय अपील अदालत के न्यायाधीशों ने सवाल किया कि क्या राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए प्रतिबंध मुसलमानों के खिलाफ हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश पद पर ट्रंप द्वारा नामित नील गोरसच ने कनेक्टिकट के सांसद सेन रिचर्ड ब्लूमेंथल के साथ हुई मुलाकात में ट्रंप की आलोचना की।

ब्लूमेंथल के मुताबिक न्यायाधीश नील गोरसच ने न्यायपालिका के बारे में राष्ट्रपति की टिप्पणियों को ‘हतोत्साहित करने वाला और बेहद निराशाजनक’ बताया। गोरसच की टीम ने भी उनकी इस टिप्पणी की पुष्टि की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें