फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उबर लाया सेल्फ ड्रॉइविंग कार, अमेरिका के पिट्सबर्ग से होगी शुरुआत

Mon, 12 Sep 2016 10:01 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
अमेरिका के पिट्सबर्ग में जल्द ही सेल्फ ड्राइविंग सेवा शुरू होने वाली है। पिट्सबर्ग सेल्फ ड्राइविंग सेवा शुरू करने वाला दुनिया का पहला शहर होगा। इस कार में ड्राइवर नहीं होगा, बल्कि यात्री अपनी मर्जी से वाहन को चलाकर सफर कर सकेंगे। उबर की ओर से सेल्फ ड्राइविंग के  परीक्षण के तौर पर 100 वाहनों को सड़क पर उतारा जाएगा। तीन लाख छह हजार की आबादी वाले इस शहर में सेल्फ ड्राइविंग को लेकर विरोध भी हो रहा है। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि सेल्फ ड्राइविंग सेवा से हादसे बढ़ेंगे। यात्री शराब पीकर भी वाहन चला सकते हैं। इसके जवाब में उबर की दलील है कि दुनिया में रोजाना 3287 लोगों की मौत सड़क हादसे में होती है। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि इस तकनीकी के परीक्षण से हादसे बढ़ेंगे। हालांकि कंपनी ने इस संबंध में तकनीकी को लेकर किसी तरह की तरह की घोषणा नहीं की गई है। 

उबर ने सेल्फ ड्राइविंग परीक्षण के लिए वॉल्वो स्पोर्ट यूटिलिटी व्हेकिल उतारने की योजना में है, जिनको यात्री खुद चलाकर सफर कर सकेंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेल्फ ड्राइविंग के इन वाहनों की निगरानी की जाएगी। सेल्फ ड्राइविंग सेवा के पहले यात्री पिट्सबर्ग के मेयर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उबर ने ओबामा से मांगा समर्थन

- फोटो : demo
उबर के इस परीक्षण के पक्ष में दलील दी जा रही है कि अगर तकनीक के क्षेत्र में आगे रहना है, तो नई तकनीकी के परीक्षण को बढ़ावा देना होगा। लिहाजा पिट्सबर्ग ने परीक्षण के दौरान वाहनों को खड़ा करने के लिए जमीन लीज पर उपलब्ध कराने में मदद की है।

गूगल, इंटेल और एपल की ड्राइवर लेस कार परीक्षण से पहले सेल्फ ड्राइविंग का परीक्षण काफी अहम है। उबर ने हाल ही में सेल्फ ड्राइविंग कार चलाने की घोषणा की थी। कंपनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से सेल्फ ड्राइविंग के परीक्षण में समर्थन मांगा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें