फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रम्प को हराने आगे आए फेसबुक के को-फाउंडर, कहा- ट्रम्प लोगों को भड़का रहे हैं

Sun, 11 Sep 2016 07:13 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प को हराने के लिए अब फेसबुक के सह-संस्थापक डस्टिन मोस्कोविट्ज आगे आए हैं। ट्रम्प को हराने के लिए मोस्कोविट्ज हिलेरी क्लिंटन को करीब 20 मिलियन यानी करीब133 करोड़ रुपये का चंदा देंगे। 
विज्ञापन


हार्वर्ड में फेसबुक संस्थापक मार्क जकरबर्ग के रूममेट रहे मोस्टविट्ज ने कहा मैंने और मेरी बीवी केरी ने अमेरिका में नीतियों और विचारों के बजाए बढ़ते ध्रुवीकरण को देखते हुए चंदा देने का निर्णय लिया है।

मोस्टविट्ज ने मीडियम पर अपनी पोस्ट में लिखा रिपब्लिकन पार्टी और खासकर डोनाल्ड ट्रम्प अपने चुनाव क्षेत्र और बाकी दुनिया में झूठ फैला रहे हैं। इस बार के अमेरिका के चुनाव जनमत संग्रह होंगे जिससे पता चलेगा हम बतौर व्यक्ति, राष्ट्र और समाज किसे चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी कोशिशें हिलेरी क्लिंटन में मदद करेंगी

- फोटो : twitter
मोस्टविट्ज ने कहा कि यह पहली बार है जब मैं और मेरी बीवी चुनाव में किसी उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हैं और चंदा दे रहे हैं। उन्होंने कहा हमें लगता है डोनाल्ड ट्रम्प के इमीग्रेशन पर विचार देश के नागरिकों और गैर नागरिकों दोनों के लिए ही घातक हैं।

उन्होंने आगे कहा,'मुझे उम्मीद है कि मेरी कोशिशें हिलेरी क्लिंटन को अपना एजेंडा पूरा करने में मदद करेंगी। और इससे रिपब्लिकन पार्टी को एक संदेश जाएगा कि डर और शत्रुता के आधार पर चुनाव कैम्पेन और इस तरह के प्रत्याशी का समर्थन करने वाले लोगों को प्रतिक्रिया के लिए भड़का रहे हैं।' चंदा विभिन्न राजनीतिक एक्शन समितियों समेत हिलेरी क्लिंटन विक्टरी फंड, डेमोक्रेटिक कांग्रेशनल ग्रुप्स, दी लीग ऑफ कंजर्वेशन वोटोर्स (एलसीवी) विक्टरी फंड को जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें