फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लागर्डिया हवाई अड्डे पर मामूली दुर्घटना का शिकार हुआ ट्रंप का निजी विमान

Thu, 29 Nov 2018 04:42 PM IST
भाषा, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का निजी विमान
विज्ञापन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल किया गया उनका निजी विमान न्यूयॉर्क के लागार्डिया हवाई अड्डे पर मामूली दुर्घटना का शिकार हो गया।

विज्ञापन


बुधवार सुबह घटी इस घटना के जानकार दो लोगों ने एपी को बताया कि पार्किंग स्थल पर खड़े होने की कोशिश कर रहा एक कॉर्पोरेट विमान वहां खड़े ट्रंप के बोइंग 757 विमान के विंग से टकरा गया। इन लोगों ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर यह बात कही।

ट्रंप ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में इसी विमान से प्रचार किया था लेकिन राष्ट्रपति बनने के बाद से उन्होंने इसमें उड़ान नहीं भरी है।ट्रंप प्रशासन ने अभी इस बारे में किसी फोन या ईमेल का जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी के विमानपत्तन प्राधिकरण ने कहा कि घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे घटी जब कर्मचारी बंबार्डियर ग्लोबल एक्सप्रेस कॉर्पोरेट जेट को खड़े होने में मदद कर रहे थे। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि इस घटना में ट्रंप का विमान शामिल था। उन्होंने बताया कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें