फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप का टिकट पक्का, राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हटे टेड क्रूज

सार

  • डोनाल्ड ट्रंप के हाथों हार के बाद लिया फैसला
  • डोनाल्ड ट्रंप का उम्मीदवारी मिलना अब लगभग तय
  • तीखी हो गई थी क्रूज़ और ट्रंप के बीच ज़ुबानी जंग
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : bbc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेड क्रूज़ अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ से हट गए हैं। इंडियाना प्राइमरी में डोनाल्ड ट्रंप के हाथों हार का सामना करने के बाद टेड क्रूज़ ने इस रेस से हटने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के बिज़नेसमैन डोनाल्ड ट्रंप का रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी मिलना अब लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि वो अपनी ही पार्टी में कम लोकप्रिय हैं।

इससे पहले क्रूज़ ने ट्रंप का झूठा बताते हुए कहा था कि वो राष्ट्रपति बनने लायक नहीं हैंजैसे ही इंडियाना में नतीजे सामने आने लगे क्रूज़ के सलाहकारों ने कहा कि ट्रंप को उम्मीदवारी की रेस में आगे बढ़ने से रोकने के लिए उन्होंने इंडियाना से उम्मीद लगाई थी। लेकिन वोटरों ने अलग रास्ता चुना।
विज्ञापन


क्रूज़ ने बताया कि वो भारी मन से लेकिन देश के भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच के साथ अपने प्रचार को यहीं रोक रहे हैं मंगलवार को क्रूज़ और ट्रंप के बीच ज़ुबानी जंग और तीखी हो गई थी जब क्रूज़ ने ट्रंप को पूरी तरह से नीतिहीन और झूठा कहा था।
विज्ञापन


ट्रंप ने जवाब में कहा था कि टेड क्रूज़ अपने नाकाम अभियान को बचाने के लिए एक हताश उम्मीदवार के तौर पर आखिरी कोशिश कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें