अमेरिका में रॉकफिलर फाउंडेशन के ट्रस्टी राजीव जे. शाह से छह माह पहले जब उस समिति को ज्वाइन करने के लिए कहा गया जो अगले अध्यक्ष का चयन करेगी तो भारतीय मूल के इस अमेरिकी ने इससे इंकार करते हुए कहा था कि उन्हें पद चाहिए, समिति की सदस्यता नहीं। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी मुराद पूरी करते हुए उन्हें व्हाइट हाउस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
रॉकफिलर फाउंडेशन अमेरिका की सबसे बड़ी संस्था है जो देश में चेरिटेबल संबंधी कामकाज देखती है। 43 वर्षीय राजीव शाह इस फाउंडेशन के वर्तमान अध्यक्ष ज्यूडिथ रॉडिन का स्थान लेंगे जो पिछले 12 साल से इस पद पर बने हुए थे।
20 करोड़ डॉलर के सालाना बजट वाला यह फाउंडेशन दुनिया की सबसे बड़ी संस्था है, जिसके लिए पहली बार किसी भारतीय मूल के अमेरिकी का चयन हुआ है। 20 जनवरी को अमेरिका के नए राष्ट्रपति बनने वाले ट्रंप ने शाह को व्हाइट हाउस में उनकी टीम के भीतर महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना है।