फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारा ने 4000 करोड़ में किया अमेरिका के प्लाजा होटल का सौदा

Sat, 05 May 2018 10:52 AM IST
एजेंसी, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
subrata roy - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संकटग्रस्त सहारा समूह को अमेरिका में अपने प्लाजा होटल के खरीदार मिल गए हैं। व्हाइट सिटी वेंचर्स के शाहल खान और हाकिम ऑर्गेनाइजेशन के कामरान हाकिम ने करीब 4000 करोड़ रुपये में प्लाजा होटल की अधिसंख्य हिस्सेदारी का सौदा कर लिया है। होटल में सुब्रत राय के सहारा समूह की 70 फीसदी हिस्सेदारी है। सौदा 25 जून को पूरा होगा। 
विज्ञापन


दोनों खरीदारों ने फिलहाल 200 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं। अगर वह सौदे से पीछे हटते हैं तो यह रकम उन्हें नहीं लौटाई जाएगी। प्लाजा होटल 1907 में बना था। यह इकलौता होटल है जो ऐतिहासिक स्थलों के राष्ट्रीय रजिस्टर में दर्ज है। सहारा समूह के चेयरमैन सब्रत राय और चटवाल ने 2012 में प्लाजा होटल में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी थी। पहले इस होटल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अधिसंख्य हिस्सेदारी थी। 

परामर्श कंपनी जेएलएल की ली थीं सेवाएं

सहारा समूह के कॉरपोरेट फाइनेंस के प्रमुख संदीप वाधवा और प्लाजा होटल में पांच फीसदी के हिस्सेदार संत सिंह चटवाल ने सौदे की पुष्टि की है। सहारा समूह अमेरिका की इस संपत्ति को बेचने की काफी समय से कोशिश कर रहा था। पिछले साल समूह ने संपत्ति की बिक्री के लिए परामर्श कंपनी जेएलएल की सेवाएं ली थीं। 
विज्ञापन


निवेशकों का पैसा लौटाने को जुटाई जा रही रकम 

सहारा समूह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक शेयर बाजार नियामक सेबी द्वारा प्रबंधित सेबी-सहारा बैंक खाते में धन जमा करने के लिए रकम जुटाने की कोशिशों में जुटा है। इसके लिए समूह भारत और विदेश में अपनी कई संपत्तियां बेच रहा है। सहारा समूह का दावा है कि वह कुल बकाया 20 हजार करोड़ रुपये का 95 प्रतिशत सीधे निवेशकों को लौटा चुका है। सुब्रत राय ने इस मामले में दो साल जेल में बिताए थे। 2016 से वह पैरोल पर जेल से बाहर हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें