ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए अपने पिता की मौत का बदला लेने की धमकी दी है। हमजा बिन लादेन ने इंटरनेट पर 'वी आर ऑल ओसामा' नाम से एक ऑडियो मैसेज जारी कर यह चेतावनी दी है।
21 मिनट के इस ऑडियो मैसेज में हमजा लादेन ने वादा किया कि अल कायदा अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा। हमजा ने अमेरिका को चेतानवी देते हुए कहा, 'जो कुछ भी तुमने फलस्तीन, अफगानिस्तान, सीरिया, इराक, यमन, सोमालिया और बाकी के मुस्लिम देशों में किया है, उसके जवाब में हम तुम्हें तुम्हारे ही देश और विदेश में निशाना बनाते रहेंगे।'