दुनिया के खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ऑनलाइन प्रोपगेंडा को कमजोर करने में अमेरिका को कामयाबी मिलती दिख रही है। इस आतंकी संगठन के ट्विटर ट्रैफिक में पिछले दो वर्षों में 45 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है।
ओबामा प्रशासन का कहना है कि आतंकियों के जिहाद को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने और नफरत भरी सामग्री की असलियत को दुनिया के सामने रखने में सफलता मिल रही है।
आतंकियों की करतूत को उजागर करने के लिए पीड़ित या गुलाम रही महिलाओं के बयानों, तस्वीरों और वीडियो का सहारा लिया जा रहा है।