फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओसामा बिन लादेन के बेटे ने अमेरिका को दी बदले की धमकी

Sun, 10 Jul 2016 08:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : reuters
विज्ञापन
ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए अपने पिता की मौत का बदला लेने की धमकी दी है। हमजा बिन लादेन ने इंटरनेट पर 'वी आर ऑल ओसामा' नाम से एक ऑडियो मैसेज जारी कर यह चेतावनी दी है।
विज्ञापन


21 मिनट के इस ऑडियो मैसेज में हमजा लादेन ने वादा किया कि अल कायदा अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा। हमजा ने अमेरिका को चेतानवी देते हुए कहा, 'जो कुछ भी तुमने फलस्‍तीन, अफगानिस्‍तान, सीरिया, इराक, यमन, सोमालिया और बाकी के मुस्लिम देशों में किया है, उसके जवाब में हम तुम्‍हें तुम्‍हारे ही देश और विदेश में निशाना बनाते रहेंगे।' 





 
Trending Videos
विज्ञापन

'यह हर उस शख्‍स के लिए बदला है जिसने इस्‍लाम को बचाया'

- फोटो : getty images
ऑडियो मैसेज में हमजा लादेन ने कहा, 'जहां तक शेख ओसामा के लिए इस्‍लामिक देश की तरफ से बदला लेने की बात है, अल्‍लाह उन पर रहम करे, यह ओसामा के लिए बदला नहीं है, यह उस शख्‍स के लिए बदला है जिसने इस्‍लाम को बचाया।'

बता दें कि अमेरिका ने 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाट स्थित एक घर में खुफिया सैन्य अभियान चलाकर ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। पिछले साल अल कायदा के नए मुखिया अल-जवाहिरी ने एक ऑडियो टेप में हमजा को दुनिया से रू-ब-रू कराया था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें