फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 15 वर्ष में चीन और अमेरिका के बीच हो सकती है जंग

Thu, 25 Oct 2018 12:23 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
trump, jinping
विज्ञापन

अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर के अलावा अन्य कई मुद्दों पर गतिरोध उभरते रहने के बीच अमेरिकी सेना के एक पूर्व कमांडर ने आगामी 15 वर्षों में दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका जताई है।

विज्ञापन


साउथ चायना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक यूरोप में अमेरिकी सेना के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बेन होजेस ने कहा कि रूसी चुनौतियों के तहत यूरोपीय सहयोगियों को अपनी रक्षा खुद करनी होगी। क्योंकि अमेरिका का ध्यान प्रशांत क्षेत्र के हितों की तरफ अधिक केंद्रित रहेगा। होजेस वारसा सुरक्षा फोरम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, चीन-अमेरिका युद्ध जरूरी नहीं लेकिन मैं मानता हूं कि अगले 15 वर्षों में हम चीन के साथ युद्ध कर रहे होंगे। इस दौरान मध्य यूरोप के नेता, सैन्य अधिकारी और राजनेता मौजूद थे। अमेरिकी सेना के पूर्व कमांडर ने कहा कि चीन के खतरों से निपटने के लिए प्रशांत और यूरोप में जो कुछ किए जाने की जरूरत है, उसे करने के लिए अमेरिका के पास उतनी क्षमता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2014 से पिछले वर्ष तक होज यूरोप में अमेरिकी सेना के कमांडर थे। उन्होंने कहा कि नाटो के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता को स्थिर बताया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें