फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे पर लाइव: रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के वर्जीनिया राज्य में लाइव रिपोर्टिंग कर रहे दो पत्रकारों की हत्या कर दी गई है। डब्लयूडीबीजे7 न्यूज़ चैनल के अधिकारियों के अनुसार मोनेटा में एक लाइव साक्षात्कार के दौरान 24 वर्षीय रिपोर्टर एलिसन पार्कर और उनके कैमरापर्सन 27 वर्षीय एडम वार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन


लाइव प्रसारण के दौरान गोली चलने की आवाज़ें भी साफ़ सुनी जा सकती थीं। पुलिस के अनुसार जांच शुरू कर दी गई है और हत्यारे की तलाश जारी है।
विज्ञापन

सुबह हुई हत्या

न्यूज़ चैनल के अनुसार जिनका साक्षात्कार किया जा रहा था, वो इस हमले में बच गए हैं। चैनल के जनरल मैनेजर जेफ़री मार्क्स ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, ''एलिसन और एडम की आज सुबह 6.45 पर हत्या हो गई। हम लोग नहीं जानते कि हत्यारा कौन है या उसकी मंशा क्या है।''

जेफ़री के अनुसार एलिसन पार्कर और एडम वार्ड एक बड़े शॉापिंग सेंटर में एक मेहमान से इंटरव्यू की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक आठ गोलियां चलीं, कैमरा ज़मीन पर गिर गया और लोग चीख़ने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें