फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजर्सी में ट्रेन हादसे में एक की मौत, 108 लोग घायल

Fri, 30 Sep 2016 06:09 AM IST
एजेंसी/ अमेरिका
विज्ञापन
होकोबेन स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर घायल यात्रियों का चलता इलाज - फोटो : getty
विज्ञापन
अमेरिका में एक ट्रांजिट ट्रेन न्यूजर्सी के होबोकेन स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 108 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद जारी की गई तस्वीरों में दिख रहा है कि ट्रांजिट ट्रेन पटरी से उतरकर प्लेटफॉर्म से टकरा गई।
विज्ञापन


ट्रांजिट कर्मचारी माइकल लार्सन ने बताया कि ट्रेन अचानक स्टेशन से टकरा गई, जिससे स्टेशन का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के कारण होबोकेन स्टेशन से आने-जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गईं।

होबोकेन न्यूयॉर्क शहर के दूसरी ओर हडसन नदी के पश्चिमी किनारे पर स्थित है। इस स्टेशन का इस्तेमाल ज्यादातर यात्री न्यूजर्सी से मैनहट्टन जाने के लिए करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें