फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनावः हिलेरी ने समर्थन का आंकड़ा छूकर रचा इतिहास

Tue, 07 Jun 2016 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • पूर्व विदेश मंत्री क्लिंटन बनीं उम्मीदवारी के लिए जरूरी डेलीगेट्स हासिल करने वाली पहली महिला 
  • अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी तय, पार्टी की तरफ से अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी 
     
विज्ञापन
हिलेरी क्लिंटन ने रचा ‌इतिहास - फोटो : Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी के लिए जरूरी डेलीगेशन का समर्थन हासिल कर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है कि जब यहां कोई महिला उम्मीदवारी के लिए डेलीगेशन का जरूरी आंकड़ा छू सकी है।
विज्ञापन


पूर्व विदेश मंत्री ने उम्मीदवारी के लिए जरूरी 2383 डेलीगेशन का समर्थन हासिल कर लिया है। इसके बाद पार्टी की तरफ से उनके नाम की घोषणा अब औपचारिकता भर रह गई है। पूर्व विदेश मंत्री ने सोमवार को प्यूर्टो रिको में जीत हासिल करने के बाद और सुपरडेलीगेट्स का समर्थन मिलने के बाद 2383 डेलीगेशन के आंकड़े को छू लिया है।

एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक हिलेरी ने प्राइमरी चुनावों में 1812 डेलीगेट्स जीते हैं। इसके अलावा उन्हें 571 सुपरडेलीगेट्स का समर्थन भी हासिल है। इसके बाद हिलेरी को टक्कर दे रहे बर्नी सैंडर्स सुपरडेलीगेट्स को अपने पाले में करने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि इन डेलीगेट्स का अपना समर्थन बदलने की संभावना कम ही है।
विज्ञापन


सोमवार को समर्थन का आंकड़ा हासिल होने के बाद क्लिंटन ने इस पर खुशी जताई और कहा कि आगे छह राज्यों की प्राइमरी में भी उन्हें  जीत हासिल करनी है। गौरतलब है कि नवंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग होगी। रिपब्लिकन की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन का आंकड़ा छूने और डेमोक्रेटिक की तरफ से हिलेरी के सामने आने के बाद यह मुकाबला रोचक हो सकता है। अगर हिलेरी जीतती हैं, तो वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनकर इतिहास रचेंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें