अफगानिस्तान को लेकर अमेरिका की रणनीति पर बोलते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम इराक वाली गतली को दोहराना नहीं चाहते हैं। इस दौरान ट्रंप ने भारत से अपील करते हुए कहा कि वह अफगानिस्तान मुद्दे पर अमेरिका की मदद करे।
अफगानिस्तान के मुद्दे पर भारत से मदद की उम्मीद
सोमवार देर रात देश के नाम संबोधन में अफगानिस्तान पर अमेरिका की रणनीति को लेकर बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम भारत के साथ एक गहरी रणनीतिक साझेदारी विकसित करेंगे, लेकिन हम भारत से उम्मीद करते हैं कि वो अफगानिस्तान मुद्दे पर हमारी पहले से ज्यादा मदद करेंगे।
India makes billions of dollars with the United States in trade,want them to help us more in Afghanistan: Donald Trump pic.twitter.com/cZryHkA6YM
— ANI (@ANI) 22 August 2017
अफगानिस्तान की मदद करने के लिए आगे आए भारत
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार में भारत ने अरबों डॉलर्स की कमाई की है। लेकिन अमेरिका चाहता है कि अफगानिस्तान को लेकर भारत उसकी मदद करने के लिए आगे आए।
पढ़ें:- ट्रंप की खरी-खरी- आतंकियों के लिए जन्नत है पाक, भुगतना होगा पनाह देने का अंजाम
नहीं दोहराएंगे इराक वाली गलती
अफगानिस्तान मुद्दे पर जोर देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारे नेताओं ने इराक को लेकर जो गलती की थी, हम उसे दोहरा नहीं सकते हैं। इस मौके पर ट्रंप ने कहा कि आतंकवादी सिर्फ ठग, अपराधी और लूजर्स हैं।
09/11 के हमले का जिक्र करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जल्दबाजी में निकल जाने पर एक वैक्यूम बनेगा जिसे ISIS और अलकायदा तेजी से भरेंगे, जैसा कि 11 सितंबर से पहले हुआ था।
A hasty exit would create vacuum which ISIS and AL Qaeda would instantly fill,just as it happened before Sep 11: Donald Trump on Afghanistan
— ANI (@ANI) 22 August 2017
भुगतना होगा आतंक को पनाह देने का अंजाम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अफगानिस्तान मुद्दे पर हमारे प्रयासों में मददगार बनकर पाकिस्तान काफी लाभ कमा सकता है। तो वहीं आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपनाते हुए ट्रंप ने कहा कि आतंकियों को पनाह देना पाक के लिए काफी नुकसानदेह साबित होगा।
#Pakistan has much to gain from partnering in our effort in Afg,it has much to lose in continuing to harbour terrorists&criminals:Pres Trump
— ANI (@ANI) 22 August 2017
जानें अफगानिस्तान के राजदूत ने क्या कहा ?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान का स्वागत करते हुए अमेरिका में अफगानिस्तान के राजदूत एच मोहिब ने कहा कि आतंकियों के लिए पनाहगार बने पाकिस्तान पर चुप्पी तोड़ने और अफगानिस्तान को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप की नई पॉलिसी का हम स्वागत करते हैं।
Welcome President Trump's new policy towards Afghanistan & breaking silence on Pakistan's shelter of terrorists: Afghan Envoy to US H Mohib pic.twitter.com/ueW8XQTwqe
— ANI (@ANI) 22 August 2017