फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की खरी-खरी- आतंकियों के लिए जन्नत है पाक, भुगतना होगा पनाह देने का अंजाम

Tue, 22 Aug 2017 09:38 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रम्प - फोटो : Google
विज्ञापन
अफगानिस्तान पर अमेरिका की रणनीति का खुलासा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां एक तरफ पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई तो वहीं भारत के साथ सामरिक भागीदारी करने की बात कही। ट्रंप ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पाक आतंकियों के लिए जन्नत बन गया है। उन्होंने कहा कि आतंकियों और अपराधियों को पनाह देने से पाकिस्तान को ज्यादा नुकसान होगा।
विज्ञापन


अफगानिस्तान के मुद्दे पर भारत से मदद की उम्मीद
सोमवार देर रात देश के नाम संबोधन में अफगानिस्तान पर अमेरिका की रणनीति को लेकर बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम भारत के साथ एक गहरी रणनीतिक साझेदारी विकसित करेंगे, लेकिन हम भारत से उम्मीद करते हैं कि वो अफगानिस्तान मुद्दे पर हमारी पहले से ज्यादा मदद करेंगे।

पढ़े:- अमेरिका को नेस्तनाबूद करने के लिए उत्तर कोरिया ने बनाया ये प्लान

आतंकवाद का दंश झेल रहे हैं पाकिस्तानी
अपने संबोधन में पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि एक तरफ पाकिस्तानी नागरिक आतंकवाद का दंश झेल रहे हैं. लेकिन वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए जन्नत बना हुआ है।
विज्ञापन
Pakistani people have suffered from terror, but at same time Pakistan has been safe haven for terrorists: Donald Trump pic.twitter.com/tkZJFSPmxa — ANI (@ANI) 22 August 2017
संघर्ष के और भी पेंचीदा होने का डर
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही परमाणु हथियारबंद देश हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों से संघर्ष के और भी पेंचीदा होने का डर बना रहता है और यह हो भी सकता है। Pakistan and India are nuclear armed states whose tense relations threaten to spiral into conflict, and that could happen: Donald Trump — ANI (@ANI) 22 August 2017
बिना जीत के ही युद्ध से थक चुके हैं अमेरिकी
ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी लोग बिना जीत के ही युद्ध से थक चुके हैं। पाकिस्तान पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उन्होंने कहा कि पाक आतंकवाद के खिलाफ अपनी जंग को अमली जामा पहना कर दिखाए।

भारत के साथ गहरी सामरिक भागीदारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को आतंक से लड़ना होगा। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के लोग आतंकवाद से तंग आ चुके हैं लेकिन पाक आतंकियों के लिए सुरक्षित है। ट्रंप ने ये भी कहा कि अमेरिका भारत के साथ गहरी सामरिक भागीदारी विकसित करना चाहता है। लेकिन अफगानिस्तान के मुद्दे पर वह भारत से मदद की उम्मीद करता है। #Pakistan has much to gain from partnering in our effort in Afg,it has much to lose in continuing to harbour terrorists&criminals:Pres Trump — ANI (@ANI) 22 August 2017
अफगानिस्तान की मदद करने के लिए आगे आए भारत
ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार में भारत ने अरबों डॉलर्स की कमाई की है। लेकिन अमेरिका चाहता है कि अफगानिस्तान को लेकर भारत उसकी मदद करने के लिए आगे आए। अफगानिस्तान मुद्दे पर जोर देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारे नेताओं ने इराक को लेकर जो गलती की थी, हम उसे दोहरा नहीं सकते हैं। इस मौके पर ट्रंप ने कहा कि आतंकवादी सिर्फ ठग, अपराधी और लूजर्स हैं।
विज्ञापन
India makes billions of dollars with the United States in trade,want them to help us more in Afghanistan: Donald Trump pic.twitter.com/cZryHkA6YM — ANI (@ANI) 22 August 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें