आपकी कुंडली में अभी शुक्र में शनि की दशा के साथ अष्टम शनि का प्रभाव भी बना हुआ है। दशा और गोचर दोनो ही कारणों से आपको सफलता नहीं मिल पा रही है।
आय से अधिक व्यय बने हुए हैं और महादशानाथ शुक्र नवांश में कमजोर भी हो गये हैं। आपकी यह परेशानी अभी जून/जुलाई तक अधिक बनी रहेगी। मानसिक रुप से आप परेशान ही रहेंगे।
नवंबर माह से कुछ राहत मिलनी आरंभ हो सकती है। आप एक अमेरिकन डायमंड अपने दाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में शुक्ल पक्ष के शुक्रवार के दिन पहन लें अमेरिकन डायमंड को जर्कन भी कहा जाता है।
यदि जर्कन ना मिले तब आप ओपल भी पहन सकते हैं। इन्हें चांदी में धारण करना है। धारण करने से पूर्व आप इन्हें पंचामृत से शुद्ध कर लें। फिर धूप-दीप दिखाकर पहन लें। इसके साथ ही आप हर शुक्रवार को "ऊँ शुं शुक्राय नम:" का 108 बार जप करें।