फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान को मिल रही सभी रियायतें खत्म करेगा अमेरिका, तनाव बढ़ने के आसार

Fri, 29 May 2020 06:40 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका और ईरान में तनाव - फोटो : social media
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन ईरान को अब तक 2015 के परमाणु समझौते के तहत मिल रही सभी रियायतों पर प्रतिबंध लगाकर  इसे खत्म करने जा रहा है। अमेरिका के मौजूदा और पूर्व अधिकारियों समेत संसद के सलाहकारों ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्री माइक पोम्पियो समझौते से जुड़ी एक रियायत को छोड़कर बाकी सभी को खत्म करेंगे, जिससे अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने के आसार होंगे।
विज्ञापन


इन रियायतों के तहत रूस, यूरोप और चीनी कंपनियों को ईरान के नागरिक परमाणु प्रतिष्ठानों में बिना अमेरिकी जुर्माने के काम जारी रखने की छूट थी। इन रियायतों का मार्च में नवीनीकरण किया गया था और यह इस सप्ताह के अंत में खत्म होने वाला है। अधिकारियों के अनुसार इस रियायत को समाप्त करने के बाद कंपनियों को अपना कामकाज समेटने के लिए 60 दिन का समय दिया जाएगा।

ये अधिकारी सार्वजनिक तौर पर इस मामले पर बात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं और इन्होंने नाम न जाहिर करने की शर्त पर यह जानकारी दी। परमाणु समझौते से जुड़ी इन रियायतों को अब तक ट्रंप प्रशासन ने रद्द नहीं किया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2018 में अमेरिका को परमाणु समझौते से अलग कर ईरान पर पुराने सभी प्रतिबंध लागू कर दिए गए थे। इनमें जिन मामलों में रियायतें दी गई थीं उन्हें भी अब हटाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें