फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी अल-कायदा का रिहाई मामला: आतंकी की गिरफ्त से छुड़ाए गए सभी अमेरिकी नागरिक, 10 घंटे तक चला ऑपरेशन 

Sun, 16 Jan 2022 12:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास

सार

गवर्नर ग्रेस एबॉट ने ट्वीट कर पुष्टि की है कि आतंकी के चंगुल से सभी बंधकों को छुड़ा लिया गया है। सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
आफिया सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के टेक्सास में अमेरिकी नागरिकों को बंधक बनाए जाने के मामले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। गवर्नर ग्रेस एबॉट ने ट्वीट कर पुष्टि की है कि आतंकी के चंगुल से सभी बंधकों को छुड़ा लिया गया है। सभी सुरक्षित हैं। इन बंधकों में एक रब्बी(यहूदी धर्मगुरु) भी शामिल था। व्हाइट हाउस के मुताबिक, बंधक की स्थिति के बारे में राष्ट्रपति जो बाइडन को भी जानकारी दी गई है। हालांकि, पूरे मामले में अभी तक हमलावर की स्थिति के बारे में कुछ भी नहीं पता चला है। 

विज्ञापन


एक बंधक को पहले ही कर दिया था रिहा 
हमलावर ने आतंकी आफिया सिद्दीकी को रिहा कराने के लिए यह हमला किया किया था। उसने सुरक्षा बलों से कहा कि अमेरिका में उसने कई जगहों पर बम रखे हैं। इसके अलावा उसने चार लोगों को बंधक बना लिया था। हालांकि, एक बंधक को सुरक्षाबल पहले से छुड़ाने में कामयाब रहे थे। 

क्या है पूरा मामला
अमेरिका के टेक्सास स्थित एक यहूदी धर्मस्थल पर एक आतंकी ने हमला कर दिया था। यहां पर मौजूद अमेरिकी नागरिकों को बंधकर बनाकर उसने आतंकी आफिया सिद्दीकी की रिहाई की मांग की थी। आफिया सिद्दीकी को लेडी अल-कायदा भी कहते हैं। उसे अफगान में हिरासत में रहते हुए अमेरिकी सैन्य अधिकारियों को मारने की कोशिश करने का दोषी ठहराया गया था। सिद्दीकी को फिलहाल टेक्सास की संघीय जेल एफएमसी कार्सवेल में रखा गया है। इसके अलावा आफिया का कई आतंकी घटनाओं के पीछे हाथ रहा है। वह एक न्यूरोसाइंटिस्ट भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें