फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: एक बार फिर गिरफ्तार हुई पोर्न स्टार टैमी लिन, कभी WWE रिंग में था जलवा

Sun, 16 Jan 2022 11:33 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

टैमी लिन WWE रेसलर रह चुकी हैं। रेसलिंग की दुनिया को अलविदा कहने के बाद  उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री में भी सुर्खियां बटोरीं। 2011 को WWE ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था।
विज्ञापन
टैमी लिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेसलिंग की दुनिया से पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखने वाली 49 वर्षीय टैमी लिन एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आतंकवादी धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने अमेरिका के न्यू जर्सी से टैमी लिन को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 49 वर्षीय लिन को पुलिस ने आतंकवादी धमकी देने के साथ ही साथ पुलिस को चकमा देने, सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने व अवैध हथियार रखने जैसे आरोप में गिरफ्तार किया है। 

WWE रिंग में छाई थी लिन 
WWE स्टार्स का एडल्ट इंडस्ट्री से पुराना नाता रहा है। टैमी लिन भी रिंग में सनी के नाम से जानी जाती थीं, लेकिन उन्होंने रिंग छोड़कर पोर्न इंडस्ट्री की तरफ कदम रखा। अधिकारियों का कहना है कि टैमी पर आरोप सही पाए जाते हैं तो उनको तीन से पांच साल की जेल की सजा हो सकती है। 
विज्ञापन


विवादों से रहा है पुराना नाता 
यह पहला मौका नहीं है जब टैमी लिन विवादों में घिरी हैं। इससे पहले 2019 में उन्हें गैरकानूनी तरीके ड्राइविंग का दोषी पाया गया था। अगल-अलग मामलों में उनकी छह बार गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले वह आठ महीने जेल की हवा भी खा चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें