फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : भाजपा नेता राम माधव ने कहा- आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान पूरी दुनिया के लिए है सिर दर्द 

Fri, 19 Nov 2021 12:21 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

वैश्विक आतंकवाद रोधी दिवस पर भारतीय-अमेरिकियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राम माधव ने कहा कि दुनिया को आतंक के इस केंद्र से निपटना जरूरी है। याद रखिए, पाकिस्तान सिर्फ भारत के लिए नहीं, पूरी दुनिया के लिए सिरदर्द है।
विज्ञापन
Ram Madhav - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ भाजपा नेता राम माधव ने कहा है कि आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान पूरी दुनिया के लिए सिर दर्द है। उन्होंने कहा, ऐसा इसलिए क्योंकि विश्व भर में होने वाले सभी बड़े आतंकी हमलों के तार वहीं से जुड़े होते हैं। माधव ने यहां वैश्विक आतंकवाद रोधी दिवस पर भारतीय-अमेरिकियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया को आतंक के इस केंद्र से निपटना जरूरी है।

विज्ञापन


भाजपा नेता और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ने कहा, याद रखिए, पाकिस्तान सिर्फ भारत के लिए नहीं, पूरी दुनिया के लिए सिरदर्द है। उन्होंने कहा, पाक आतंकियों का प्रायोजक, उन्हें बढ़ावा देने वाला, उनका वित्त पोषण, उनकी रक्षा करने वाला देश है। हमें उससे निपटने की जरूरत है।

उन्होंने दावा किया कि वाशिंगटन में बुद्धिजीवियों का एक समूह पाक और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई का बचाव करने में जुटा है। माधव ने आरोप लगाया कि कुछ थिंक टैंक और सोशल मीडिया संगठन आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति रखते हैं। उन्होंने कहा कि वे आतंकियों के लिए मानवाधिकारों की मांग करते हैं।
विज्ञापन


आतंकियों को भारत में भेज दो, उन्हें काबू में ले आएंगे
भाजपा नेता राम माधव ने कहा, वे (आईएसआई) आतंकवाद हैं, लेकिन अमेरिका में कुछ बुद्धिजीवियों को राजी करने में सफल हो गए हैं कि वे काफी मेहनत कर रहे हैं लेकिन आतंकी गुट उनके काबू में नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने कटाक्ष किया, आईएसआई कुछ आतंकियों को भारत भेज दे, हम उन्हें काबू करके दिखा देंगे। उन्होंने कहा, या हमें वहां जाने दीजिए, हम उनका खात्मा कर देंगे। हमने कश्मीर समेत कई जगहों पर आतंकी गुटों को पराजित कर दिया है। उनके समर्थकों को भी भारी कीमत चुकानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें