फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: क्वाड देशों ने की बैठक, लिया गया ये अहम फैसला

Sat, 14 Aug 2021 08:01 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

  • क्वाड संवाद के तहत चारों देशों के अधिकारियों ने डिजिटल तरीके से की मुलाकात
  • संयुक्त राष्ट्र समेत अंतरराष्ट्रीय संस्थानों को मजबूत बनाने, लोकतंत्र एवं मानवाधिकारों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई
विज्ञापन
QUAD Meet - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के ‘क्वाड’ समूह के वरिष्ठ अधिकारियों ने साझा हितों के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र समेत अंतरराष्ट्रीय संस्थानों को मजबूत बनाने, लोकतंत्र एवं मानवाधिकारों को बढ़ावा देने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ‘दबावकारी कार्रवाइयों’ के प्रति संवेदनशील  देशों को समर्थन करने के बारे में खासतौर पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि मुक्त एवं स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नियमित क्वाड संवाद के तहत चारों देशों के अधिकारियों ने डिजिटल तरीके से यह मुलाकात की। इस बैठक का उद्देश्य क्वाड नेताओं के पहले सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के बीच 12 मार्च 2021 को जो ऐतिहासिक चर्चा हुई थी उसे क्रियान्वित करना तथा उसे आगे बढ़ाना रहा।

वक्तव्य में कहा गया कि उन्होंने मंत्रियों के स्तर, वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर और कामकाज के स्तर पर नियमित विचार विमर्श के अवसर का स्वागत किया। नेताओं का दूसरा सम्मेलन इसी साल होगा। इस दौरान चीन की विस्तारवादी नीतियों से निपटने पर भी चर्चा की गई। इस बारे में चारों देशों के नेताओं ने पूर्व में चर्चा की थी।
विज्ञापन


हिंद-प्रशांत क्षेत्र में लचीलापन जरूरी
क्वाड देशों के अधिकारियों ने एक वक्तव्य में बताया कि चारों लोकतांत्रिक देशों ने यह माना कि वैश्विक सुरक्षा एवं समृद्धि हिंद-प्रशांत क्षेत्र के समावेशी, लचीले एवं हितकर बने रहने में है। बैठक में अधिकारियों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कोविड-19 महामारी के खात्मे के लिए और आर्थिक सुधार की खातिर सतत अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर चर्चा की।

चीन की नीतियों से मुकाबले पर भी चर्चा
चारों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के आक्रामक व्यवहार के मुकाबले में ‘क्वाड’ गठबंधन बनाने के काफी समय से लंबित प्रस्ताव को 2017 में मूर्तरूप दिया था। इसे लेकर अधिकारियों ने खासतौर पर चर्चा की। बता दें कि चीन की विस्तारवादी नीतियों के तहत इस क्षेत्र में चीन ने छोटे देशों पर अपना अनुचित प्रभाव छोड़ रखा है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने अपने नेताओं द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के आलोक में यह बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें