फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : भारतवंशी पुलिस अफसर परमहंस देसाई को घरेलू विवाद के आरोपी ने मारी गोली, हालत गंभीर

Tue, 09 Nov 2021 12:52 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ह्यूस्टन

सार

अमेरिका में भारतवंशी पुलिस अधिकारी परमहंस देसाई पर आरोपी 22 वर्षीय जॉर्डन जैक्सन ने गोली चला दी, जिसके बाद देसाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना चार नवंबर की है जब जॉर्जिया प्रांत के मैकडोनो में एक घर पर उन्हें गोली मारी गई। वे आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
shoot - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में एक घरेलू विवाद में दखल देने के दौरान भारतीय-अमेरिकी पुलिस अधिकारी परमहंस देसाई पर 22 वर्षीय जॉर्डन जैक्सन ने गोली चला दी। इस घटना में 38 वर्षीय भारतवंशी पुलिस अधिकारी परमहंस देसाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना चार नवंबर की है जब जॉर्जिया प्रांत के मैकडोनो में एक घर पर उन्हें गोली मारी गई। वे आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन


हथकड़ी खींचकर परमहंस देसाई की गिरफ्त से फरार हुआ आरोपी
स्थानीय काउंटी शैरिफ रेजिनाल्ड स्कैंड्रेट ने बताया कि हमलावर ने हथकड़ी खींच ली और देसाई को गोली मार कर वह गाड़ी से फरार हो गया। देसाई पर हमला उस समय हुआ है जब पुलिस विरोधी आंदोलन के खिलाफ अमेरिका में प्रतिक्रिया बढ़ रही है।

एबीसी न्यूज के मुताबिक जॉर्जिया और एनबीए (नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन) हॉल ऑफ फेमर शकील ओनील के जांचकर्ताओं ने देसाई को गोली मारने और घायल करने वाले संदिग्ध के बारे में कोई भी जानकारी देने पर 30,000 डॉलर इनाम में देने की पेशकश की है।
विज्ञापन


देसाई को ग्रैडी मेडिकल सेंटर ले जाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है। देसाई शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं। उन्हें गोली मारने वाला संदिग्ध पुलिस द्वारा दी गई तस्वीर में एक गैर-श्वेत अल्पसंख्यक प्रतीत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें