फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: शिकागो में एक घर में विवाद के बाद गोलीबारी, चार लोगों की मौत, चार घायल

Tue, 15 Jun 2021 10:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो

सार

शिकागो शहर में गोलीबारी का गंभीर मामला सामने आया है। घर में विवाद के बाद गोलियां चलीं। 
 
विज्ञापन
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में शिकागो के साउथ साइड इलाके के एक घर में बहस के बाद हुई गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की यह घटना मंगलवार तड़के करीब 5:42 बजे हुई। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस को पीड़ितों के बारे में थोड़ी जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि इनमें से कोई भी नाबालिग नहीं था। घटना में मारे गए लोगों की पहचान तत्काल उजागर नहीं की गई है।

पुलिस के मुताबिक, चार घायलों में से 25 वर्षीय युवक और एक अन्य व्यक्ति के सिर में पीछे से गोली मारी गई। इनकी हालत के बारे में जानकारी सामने नहीं आयी है, जबकि 23 वर्षीय युवती और एक अन्य महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें