फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्ति: ताइवान की सीमाओं में चीन के लड़ाकू विमानों पर अमेरिका ने जताई नाराजगी, बिना इजाजत घुसपैठ नहीं करने की अपील

Tue, 05 Oct 2021 11:50 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

पिछले कुछ समय से  ताइवान की सीमाओं में चीन के 145 लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी है। ये गतिविधियां ताइवान के राष्ट्रीय दिवस से कुछ दिनों पहले और चीन के राष्ट्रीय दिवस पर शुरू हुईं है। अमेरिका ने चीन की इस चाल पर नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन
चीन के लड़ाकू विमान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने चीनी सेनाओं की गतिविधि को देखते हुए बड़ा खुलासा किया है। व्हाइट हाउस ने ताइवान के पास चीन की सैन्य गतिविधि को उकसावे वाली नीति बताया है।  व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, ‘‘हम ताइवान के समीप चीन की उकसावे वाली सैन्य गतिविधि को लेकर चिंतित हैं, जो क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को कमतर करती है।’’

विज्ञापन


जेन साकी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम बीजिंग से ताइवान के खिलाफ अपना सैन्य, कूटनीतिक और आर्थिक दबाव तथा बलपूर्वक कार्रवाई बंद करने का अनुरोध करते हैं। ताइवान जलडमरूमध्य में शांति एवं स्थिरता में हमारा स्थायी हित है, इसलिए हम आत्म-रक्षा की क्षमता बनाए रखने में ताइवान की सहायता करते रहेंगे।’ साकी ने कहा, ‘‘हम ताइवान के प्रति चीन की दबाव और बलपूर्वक कार्रवाई को लेकर अपनी चिंता के बारे में स्पष्ट रहे हैं और हम स्थिति पर निकटता से नजर रखते रखे हुए हैं।’’

ताइवान सीमा में चीनी लड़ाकू विमान
एक अलग बयान में सांसद मार्को रुबियो ने कहा कि शुक्रवार से लेकर अब तक ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में चीन के 145 लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी है। ये गतिविधियां ताइवान के राष्ट्रीय दिवस से कुछ दिनों पहले और चीन के राष्ट्रीय दिवस पर शुरू हुईं।
विज्ञापन


चीन की गतिविधियों से अमेरिका चिंतित
रुबियो ने कहा, ‘‘चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का आक्रामक व्यवहार ताइवान को डराने-धमकाने के लिए है और वह बाकी की दुनिया को एक संदेश भेजना चाहता है। अगर चीन की इन हरकतों की अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने निंदा नहीं की तो राष्ट्रपति शी चिनफिंग सोचेंगे कि उन्हें आगे और आक्रामक गतिविधियों की हरी झंडी मिल गई है। राष्ट्रपति जो बाइडन को यह सुनिश्चित करने के लिए हमारे सहयोगियों के साथ काम करना चाहिए कि चीन ताइवान और अपने पड़ोसी देशों की यथास्थिति का सम्मान करें।’’विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने भी पत्रकारों से कहा कि अमेरिका, ताइवान के समीप चीन की उकसावे वाली सैन्य गतिविधि को लेकर बहुत चिंतित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें