काबुल एयरपोर्ट के बाहर हुए हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS के खुरासान ग्रुप ने जिम्मेदारी ली है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हम अमेरिकी सैनिकों की मौत को भूल नहीं सकते, समय आने पर खोज-खोजकर सजा देंगे। वहीं, काबुल से लोगों को बाहर निकालने का अभियान तेज कर दिया गया है। अमेरिका ने 24 घंटे के भीतर सात हजार से ज्यादा लोगों को वहां से निकाल लिया है।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर गुरुवार शाम दो फिदायीन हमलों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो ई, इसमें 13 अमेरिकी सैनिक भी शामिल हैं। काबुल में स्थिति खराब होने के बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान से लोगों को निकालना का सिलसिला तेज कर दिया है। पिछले 24 घंटों में 7,500 लोगों को वहां से निकाला गया है। अमेरिकी सैन्य विमानों (13 C-17s और 1 C-130) से सात हजार से ज्यादा लोगों को वहां निकाला जा चुका है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने जानकारी दी है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान पर तालिबानी हुकूमत होने के बाद से अमेरिका ने लगभग 100,100 लोगों को निकाला है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि कहा कि जुलाई के आखिरी सप्ताह से लेकर अभी तक लगभग 105,700 लोगों को सुरक्षित अमेरिका पहुंचाया गया है, इनमें अमेरिकी नागिरक और दूसरे सहयोगी देश के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के काबुल में आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों के सम्मान में 30 अगस्त की शाम तक अमेरिकी ध्वज आधा झुका रहेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा
काबुल धमाकों में करीब 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, उन्हें काबुल के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस धमाके को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दुख जताया और कहा कि अमेरिकी सैनिकों की मौत को नहीं भूलाया जा सकता, ढूंढ-ढूंढ कर आतंकियों को खात्मा किया जाएघा। राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों ने लोगों की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान दिया, उनकी शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। समय आने पर माकूल जवाब देंगे।
विज्ञापन
तालिबान ने भी आतंकी हमला बताया
काबुल एयरपोर्ट के बाहर हुए आतंकी हमलों में तालिबान के लोग भी मारे गए हैं। तालिबान ने अब तक 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। इसमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। तालिबान ने इसे आतंकी हमला बताया है। एयरपोर्ट पर एक शख्स ने बताया कि उसकी गोद में ही उसके बच्चे की मौत हो गई।