फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रैगन की दादागिरी: दक्षिण चीन सागर में अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी पर हमला, अज्ञात चीज से हुई टक्कर 

Fri, 08 Oct 2021 10:05 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

ताइवान मसले के बाद अमेरिका और चीन खुलकर आमने-सामने आ गए हैं। अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी पर हुए हमले के पीछे चीन का हाथ माना जा रहा है, लेकिन अमेरिका इसे सीधे तौर पर नकार रहा है। 
 
विज्ञापन
अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण चीन सागर में अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। उधर, ताइवान मामले को लेकर दोनों देश आक्रामक रूप से आमने-सामने आ चुके हैं। इस बीच दक्षिण चीन सागर पर अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी पर हमला हुआ है। हालांकि, यह हमला किस चीज से किया गया और किसने किया, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि पनडुब्बी की टक्कर किसी अज्ञात चीज से हुई थी। इस हमले में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है और पनडुब्बी भी ऑपरेशनल स्थिति में बनी हुई है। 

विज्ञापन


पांच दिन पहले हुआ था हमला 
यूएस पैसिफिक फ्लीट की ओर से बयान जारी किया गया है कि यूएसएस कनेक्टिकट नाम की सीवॉल्फ-क्लास परमाणु पनडुब्बी पर हमला पांच दिन पहले हुआ था, लेकिन संचालन सुरक्षा बनाए रखने के लिए इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी। बयान में यह भी कहा गया है कि हमले का असल ऑब्जेक्ट क्या था? और किस चीज से टक्कर हुई, यह अभी साफ नहीं हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। 

दो जवानों को आई चोट 
हमले में दो जवानों को चोट लगी है वहीं अन्य नौ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। अमेरिका का कहना है कि यह हमला उस वक्त हुआ जब अमेरिकी पनडुब्बी अपने रूटीन ऑपरेशन पर थी। हमले के बाद पनडुब्बी को आगामी जांच के लिए गुआम बंदरगाह की ओर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


चीन का कानून, बिना इजाजत घुसे तो होगा हमला 
चीन ने दक्षिण चीन सागर के लिए पिछले महीने ही नया कानून बनाया है। चीन का कहना है उसकी इजाजत के बिना अगर कोई भी उसके जलक्षेत्र में दाखिल होता है तो उस पर सीधे हमला कर दिया जाएगा। इस कानून के बाद अमेरिकी पनडुब्बी पर हुए हमले को चीन की प्रतिक्रिया माना जा रहा है। हालांकि, अमेरिका सीधे तौर पर इस हमले को नकार रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें