फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : उत्तरी कैलिफोर्निया के एक घर के नीचे मिले 92 जहरीले सांप

Sun, 17 Oct 2021 01:10 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, सेन फ्रांसिस्को

सार

अमेरिका में एक घर के भीतर 90 से ज्यादा जहरीले सांप मिले। इन्हें रैटल-स्नेक (विषधर नाग) बताया गया है। सोनोमा काउंटी में बचाव दल को इसकी सूचना मिलने पर जब अल वुल्फ यहां पहुंचे तो हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन
उत्तरी कैलिफोर्निया में एक घर से मिले रैटल-स्नेक - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में एक सांप दिखना किसी की भी हवा खराब करने के लिए काफी होता है लेकिन अमेरिका में एक घर के भीतर 90 से ज्यादा जहरीले सांप मिले। इन्हें रैटल-स्नेक (विषधर नाग) बताया गया है। सोनोमा काउंटी में बचाव दल को इसकी सूचना मिलने पर जब अल वुल्फ यहां पहुंचे तो हैरत में पड़ गए। यह घर सांपों का पूरा ठिकाना बन गया था।

विज्ञापन


सांपों को पकड़ने आए अल वुल्फ भी इतने सारे रैटल-स्नेक को एक जगह पाकर हैरान रह गए
उत्तरी कैलिफोर्निया में एक घर के नीचे से मिले इन जहरीले सांपों को देखकर वुल्फ की आंखें भी फटी रह गईं क्योंकि उन्होंने पहली बार किसी एक जगह पर इतने सांप देखे थे। उन्होंने कहा, मुझे सांपों से बचाव के दस्ताने पहनने पड़े ताकि ये रैटल-स्नेक उन्हें काट न लें। वुल्फ ने बताया, मुझे वहां पहुंचे एक मिनट भी नहीं हुआ था कि पहला सांप मिल गया।

इसके बाद सांपों के मिलने का सिलसिला एक के बाद एक बढ़ता रहा। अंतत: इस इमारत से 92 सांप मिले। आमतौर पर ये सांप सांता रोजा में पहाड़ियों पर मिलते हैं जो काफी जहरीले होते हैं। इस पूरे काम में वुल्फ को करीब चार घंटे का समय लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें